Entertainment

‘भूत बंगला’ का ट्रेलर रिलीज…अक्षय की कॉमेडी के साथ डर का नया ट्विस्ट

पुरानी हवेली में छिपे ‘वधुसुर’ का राज ट्रेलर में खुलता नजर आया, परेश रावल, राजपाल यादव और वामिका गब्बी के किरदारों की भी दिखी झलक

एंटरटेनमेंट डेस्क, 7 अप्रैल 2026:

प्रियदर्शन की हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ का ट्रेलर जारी हो गया है। ट्रेलर में पुरानी हवेली की कहानी के साथ कई ट्विस्ट दिखाए गए हैं। माहौल डरावना है, लेकिन बीच-बीच में कॉमेडी भी बराबर चलती रहती है।

ट्रेलर की शुरुआत एक रहस्यमयी हवेली से होती है, जहां अजीब घटनाएं हो रही हैं। कहानी में वधुसुर नाम का एक खौफनाक किरदार सामने आता है, जो असल भूत बताया गया है। अक्षय कुमार का इस भूत से सामना होता दिखाया गया है।

पूरे ट्रेलर में डर और हंसी का मिक्स साफ नजर आता है। कई सीन ऐसे हैं जो भूल भुलैया की याद दिलाते हैं, खासकर हवेली और उसके अंदर होने वाली घटनाएं। वहीं कुछ जगहों पर हेरा फेरी जैसी कॉमिक टाइमिंग भी दिखती है।

ये भी पढ़ें:

अक्षय कुमार अपने पुराने अंदाज में नजर आ रहे हैं। उनकी कॉमेडी टाइमिंग ट्रेलर की जान लगती है। परेश रावल, राजपाल यादव और असरानी के सीन हल्का माहौल बना देते हैं। वामिका गब्बी के साथ अक्षय का रोमांटिक ट्रैक भी दिखाया गया है।

Advertisement

ट्रेलर में तब्बू की झलक भी नजर आती है, जिनका किरदार तंत्र मंत्र से जुड़ा हुआ दिखाया गया है। मिथिला पालकर भी अहम रोल में दिखाई दे रही हैं। फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है। अक्षय कुमार और प्रियदर्शन लंबे समय बाद साथ काम कर रहे हैं।

भूत बंगला के पेड प्रिव्यू शो 16 मार्च रात 9 बजे से थिएटर्स में शुरू होंगे। इसमें अक्षय कुमार के साथ तब्बू, परेश रावल, राजपाल यादव, असरानी, मिथिला पालकर और वामिका गब्बी नजर आएंगे।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  ईरान-इजरायल तनाव का असर...सोना 8 हजार से ज्यादा उछला, चांदी करीब 23 हजार महंगी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link