Lucknow City

खंडहर बने भवन में चल रहा बीकेटी तहसील का चकबंदी दफ्तर…सबको सता रहा हादसे का डर

कई बार उच्च अधिकारियों को पत्राचार कर कार्यालय को किसी सुरक्षित बिल्डिंग में शिफ्ट करने की मांग की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई

सौरभ श्रीवास्तव

बक्शी का तालाब (लखनऊ), 21 नवंबर 2025:

राजधानी की बीकेटी तहसील स्थित चकबंदी अधिकारी कार्यालय की हालत बेहद खराब हो चुकी है। तहसील परिसर में बना यह भवन जर्जर हो गया है, और रोजाना इसका कोई न कोई हिस्सा टूटकर गिरता रहता है। खस्ताहाल स्थिति ऐसी है कि अधिकारी और कर्मचारी लगातार हादसे के डर में दफ्तर का काम निपटा रहे हैं।

कार्यालय की छत का प्लास्टर कई बार गिर चुका है। कर्मचारियों के मुताबिक बारिश के मौसम में हालात और बिगड़ जाते हैं। पानी सीधे फाइलों पर गिरता है, जिससे महत्वपूर्ण दस्तावेज खराब होने का खतरा बढ़ जाता है। भूमि विवाद, चकबंदी प्रकरण, कागजात दुरुस्ती और न्यायालय से जुड़े मामलों में समाधान पाने के लिए ग्रामीणों की भारी भीड़ रोजाना यहां पहुंचती है।

WhatsApp Image 2025-11-21 at 3.50.41 PM
BKT Tehsil Office Runs in Ruined Building

कार्यालय की जर्जर अवस्था न केवल कर्मचारियों बल्कि आने वाले ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए भी बड़ा जोखिम बनी हुई है। कर्मचारियों ने बताया कि कई बार उच्च अधिकारियों को पत्राचार कर कार्यालय को किसी सुरक्षित बिल्डिंग में शिफ्ट करने की मांग की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। स्थानीय लोगों और कर्मचारियों का कहना है कि अगर जल्द कदम नहीं उठाए गए, तो यह जर्जर भवन कभी भी बड़ा हादसा कर सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button