नितिन द्विवेदी
राजाजीपुरम (लखनऊ), 1 फरवरी 2026:
राजधानी स्थित श्री बुद्धेश्वर उद्योग व्यापार मंडल के आगामी चुनाव को लेकर रविवार को एक बैठक आयोजित की गई। चुनाव आगामी 16 फरवरी को होंगे इसलिए आज की बैठक में चुनाव अधिकारियों का ऐलान किया गया।
लखनऊ व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में निर्णय लिया गया कि बुद्धेश्वर व्यापार मंडल के चुनाव लखनऊ व्यापार मंडल के महामंत्री उमेश शर्मा की देखरेख में संपन्न कराए जाएंगे। चुनाव को निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से कराने के लिए मुख्य चुनाव अधिकारी के रूप में राशिद अली को नियुक्त किया गया है। वहीं तारा चन्द्र को सहायक चुनाव अधिकारी बनाया गया है। इसके साथ ही रमाकांत गुप्ता और मनोज गुप्ता को चुनाव सहायक तथा रामशंकर राजपूत को चुनाव पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
बैठक में अजय गुप्ता पिंटू, धीरपाल यादव, जय गुप्ता, रवीश गुप्ता, हिमांशु गुप्ता, राजकुमार रावत, प्रदीप गुप्ता, राजेंद्र रावत, मनीष, राजू शुक्ला, बद्री प्रसाद, प्रमोद अग्रवाल, निसार अली सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।






