Lucknow City

लखनऊ में निकाह के दौरान बवाल : डीजे पर डांस को लेकर विवाद… ईंट-पत्थर चले, रुकी शादी

महिगवां क्षेत्र के सरसवां गांव में घराती-बराती भिड़े, बारातियों ने निकाह से किया इनकार, देर रात पुलिस हस्तक्षेप के बाद हुआ समझौता

लखनऊ, 12 अप्रैल 2026:

यूपी की राजधानी लखनऊ के महिगवां इलाके में एक निकाह समारोह उस समय हंगामे में बदल गया जब डीजे पर डांस को लेकर घराती और बराती आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया और दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट होने के साथ ईंट-पत्थर चलने लगे।

यह घटना महिगवां क्षेत्र के सरसवां गांव में हुई। गांव के अली की बेटी गोसिया की बारात बाराबंकी से आई थी। निकाह फतेहपुर क्षेत्र के नइयाबाद निवासी मोहम्मद नसीम के बेटे रेहान से तय था। निकाह की रस्मों के बीच बारात में शामिल कुछ लोग डीजे पर डांस कर रहे थे। इसी दौरान लड़की पक्ष के कुछ युवक भी डांस में शामिल हो गए।

WhatsApp Image 2026-04-12 at 4.24.38 PM

बताया जा रहा है कि इसी दौरान दोनों पक्षों के युवकों के बीच धक्का-मुक्की हो गई जो जल्द ही विवाद में बदल गई। माहौल इतना बिगड़ गया कि दोनों ओर से लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चलने लगे। अफरा-तफरी के बीच कई बाराती बिना खाना खाए ही लौटने लगे और बारातियों ने निकाह करने से इनकार कर दिया। पथराव में वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए।

WhatsApp Image 2026-04-12 at 4.24.54 PM

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में लिया। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराया और देर तक चली बातचीत के बाद मामला सुलझाया। अंततः पुलिस की मौजूदगी में देर रात निकाह की रस्म पूरी कराई गई। इस घटना ने एक खुशियों भरे मौके को तनावपूर्ण बना दिया। हालांकि समय रहते हस्तक्षेप से मामला संभल गया और शादी संपन्न हो सकी।

READ MORE 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button