Lucknow City

लखनऊ दौरे पर राजनाथ सिंह पहुंचे विधानसभा… बदला हुआ रूप देख ताजा हुईं स्मृतियां

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना साथ रहे, सीटिंग अरेजमेंट के साथ ऑडियो विजुअल म्यूजियम देखा, सोशल मीडिया पर साझा किया अनुभव

लखनऊ, 12 अप्रैल 2026:

देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को राजधानी स्थित विधानसभा का जायजा लिया। अध्यक्ष सतीश महाना के साथ उन्होंने सीटिंग अरेंजमेंट से लेकर ऑडियो विजुअल म्यूजियम का हाल देखा। इस दौरान विधायक से लेकर बतौर यूपी सीएम तक की यादें ताजा हुईं।

बता दें कि राजनाथ सिंह कल शनिवार को लखनऊ तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया और सोमवार को भी कई आयोजन का हिस्सा बनेंगे। इस बीच रविवार को वो विधानसभा पहुंचे। उनके साथ विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना भी रहे। सतीश महाना ने उन्हें विधानसभा में हुए बदलावों से रूबरू करवाया। सीटिंग अरेंजमेंट देखने के साथ राजनाथ सिंह ने ऑडियो विजुअल म्यूजियम भी देखा।

WhatsApp Image 2026-04-12 at 4.20.14 PM (1)

ये भी पढ़ें:

इस म्यूजियम में उन्होंने खासकर वर्ष 2000 के आसपास का इतिहास देखा। बता दें राजनाथ सिंह खुद इस समय लखनऊ से सांसद हैं। वहीं इससे पहले यूपी के सीएम और विधायक भी रह चुके हैं। इन्हीं स्मृतियों के साथ उन्होंने गहराई से बदलावों को देखा। इस दौरान राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया पर अपनी भावनाओं को साझा करते हुए कहा कि आज उत्तर प्रदेश विधानसभा के गौरवशाली इतिहास और समृद्ध लोकतांत्रिक परंपराओं को नए रूप में जानने-समझने का अवसर मिला।

WhatsApp Image 2026-04-12 at 4.20.14 PM

उन्होंने आगे कहा कि परिसर में स्थापित ऑडियो-विज़ुअल संग्रहालय ने इसकी विरासत को अत्यंत प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया, जिसने मुझे गहराई से प्रभावित किया। यह अनुभव सचमुच मेरे लिए स्मृतियों की एक विशेष यात्रा रहा। मुझे खुशी है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा लोकतांत्रिक मूल्यों के सुदृढ़ीकरण और जन-जागरूकता के लिए निरंतर सराहनीय प्रयास कर रही है। प्रदेशवासियों से आग्रह है कि वे एक बार इस संग्रहालय का भ्रमण करें।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  डॉगी की चिंता में बहनों ने की थी खुदकुशी…अब ‘टोनी’ भी चल बसा, जानिए पूरा मामला

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button