National

पश्चिम बंगाल में योगी का सीधा वार : बुलडोजर तैयार, गुंडाराज खत्म… अब नहीं चलेगा तुष्टिकरण

तीन रैलियों में टीएमसी, कांग्रेस और वाम दलों पर तीखा हमला, कानून-व्यवस्था, विकास और बुलडोजर मॉडल का किया जिक्र, कहा- यूपी मॉडल से होगा बदलाव

लखनऊ/कोलकाता, 12 अप्रैल 2026:

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के प्रचार में पहुंचे यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने रविवार को सोनामुखी, नंदकुमार और कांथी दक्षिण विधानसभा क्षेत्रों में ताबड़तोड़ तीन रैलियों को संबोधित करते हुए तृणमूल कांग्रेस के साथ कांग्रेस और वाम दलों पर तीखे हमले किए। उन्होंने कानून-व्यवस्था, विकास और यूपी मॉडल को चुनावी मुद्दा बनाते हुए बंगाल में परिवर्तन का आह्वान किया।

योगी ने कहा कि टीएमसी के लोग चाहते हैं कि आधी आबादी उर्दू बोले जबकि बंगाल में बांग्ला ही बोली जाएगी। उन्होंने चेतावनी भरे अंदाज में कहा कि जो भी यहां की संस्कृति और कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करेगा उसका इलाज यूपी का बुलडोजर करेगा। उन्होंने बुलडोजर को केवल निर्माण का नहीं, बल्कि माफियाओं के इलाज का प्रतीक बताया।

मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था का जिक्र करते हुए कहा कि अब वहां सड़कों पर नमाज नहीं पढ़ी जाती, मस्जिदों से शोर नहीं आता, लव जिहाद पर सख्त कानून है और गो-हत्या नहीं होती। उन्होंने दावा किया कि यूपी में हर बेटी, हर व्यापारी सुरक्षित है और शहर हाथ को काम, हर खेत में पानी उपलब्ध है।

ये भी पढ़ें:

WhatsApp Image 2026-04-12 at 3.44.44 PM (1)

योगी ने कहा कि 2017 से पहले यूपी में दंगे, कर्फ्यू और माफियाओं का राज था, लेकिन डबल इंजन सरकार आने के बाद हालात पूरी तरह बदल गए। उन्होंने नारा दिया… नो कर्फ्यू, नो दंगा, यूपी में सब चंगा। उनके मुताबिक अब प्रदेश में कोई माफिया नहीं, हर नागरिक सुरक्षित है।

बंगाल की स्थिति पर हमला बोलते हुए योगी ने कहा कि राज्य को पहले कांग्रेस, फिर वाम दलों और अब टीएमसी ने बर्बाद किया है। उन्होंने ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी सरकार ने बंगाल को कंगाल बना दिया और इसे तुष्टिकरण, लूट-खसोट और अराजकता की जमीन बना दिया है।

योगी ने राजनीतिक हिंसा के आरोप भी लगाए। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं सुमन पादरी, स्वरूप और पलास घोष का जिक्र करते हुए कहा कि किसी को गोली मारी गई, किसी का घर उजाड़ा गया, किसी का हाथ काट दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि बंगाल का किसान भी शोषित है, जहां यूपी में आलू 15-16 रुपये किलो बिक रहा है, वहीं बंगाल में किसानों को एक से डेढ़ रुपये मिल रहे हैं।

WhatsApp Image 2026-04-12 at 3.44.44 PM

विकास के मुद्दे पर योगी ने यूपी सरकार की योजनाएं गिनाईं। कहा कि 15 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन, 10 करोड़ को आयुष्मान भारत के तहत इलाज, 65 लाख को आवास और लाखों युवाओं को रोजगार मिला। उन्होंने कहा कि ऐसा विकास बंगाल में भी संभव है, बस भाजपा को सत्ता में लाना होगा।

अंत में उन्होंने बांग्लादेश में एक दलित हिंदू की हत्या का मुद्दा उठाते हुए टीएमसी पर वोटबैंक की राजनीति का आरोप लगाया और कहा कि अब समय आ गया है कि बंगाल अपने पुराने वैभव की ओर लौटे।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  महाकुंभ : सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट करने वालों के खिलाफ केस दर्ज

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button