Lucknow City

पार्किंग निगल गई बेकरी-लॉन्ड्री! लखनऊ के बड़े होटलों पर शिकंजा, नोवोटेल समेत कई प्रतिष्ठान रडार पर

दिल्ली अग्निकांड के बाद यूपी की राजधानी में चला संयुक्त जांच अभियान, नोवोटेल में पार्किंग स्थल पर मिले बेकरी, लॉन्ड्री और स्टॉफ क्वॉर्टर, कई होटलों से मांगे गए मानचित्र, अवैध निर्माण पर कार्रवाई तेज

लखनऊ, 9 जून 2026:

यूपी की राजधानी लखनऊ में अग्नि सुरक्षा मानकों और भवन नियमों की अनदेखी करने वाले होटलों पर अब एलडीए का शिकंजा कसने लगा है। दिल्ली में हाल ही में हुए दर्दनाक होटल अग्निकांड के बाद शुरू हुए विशेष जांच अभियान में गोमतीनगर स्थित होटल नोवोटेल समेत कई बड़े प्रतिष्ठानों में गंभीर खामियां सामने आई हैं।

जांच में पता चला कि नोवोटेल के लोअर बेसमेंट में स्वीकृत मानचित्र के अनुसार 15 वाहनों की पार्किंग होनी चाहिए थी लेकिन वहां बेकरी, लॉन्ड्री और स्टॉफ क्वॉर्टर संचालित किए जा रहे थे। इस अनियमितता पर एलडीए ने होटल प्रबंधन को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।

एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के निर्देश पर प्रवर्तन विभाग और अग्निशमन विभाग की संयुक्त टीम ने शहर के विभिन्न इलाकों में स्थित होटलों, बैंक्वेट हॉलों और रेस्टोरेंट्स का व्यापक निरीक्षण किया। प्रवर्तन जोन-1 के जोनल अधिकारी देवांश त्रिवेदी और एफएसओ मामचन्द्र बड़गूजर के नेतृत्व में टीम ने विराज खंड स्थित होटल नोवोटेल, होटल लीनेज समेत अन्य प्रतिष्ठानों की जांच की। इस दौरान नोवोटेल में पार्किंग क्षेत्र के दुरुपयोग का मामला उजागर हुआ।

ये भी पढ़ें:

Lucknow Hotels Crackdown Novotel Faces Tough Penalties (1)

Advertisement

उधर, प्रवर्तन जोन-5 की टीम ने कुर्सी रोड स्थित होटल एसएस ग्रैंड, आराधना इन, होटल जीआरपी सहित सात प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। होटल एसएस ग्रैंड में निर्धारित सेटबैक क्षेत्र में अवैध निर्माण पाए जाने पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। वहीं पांच अन्य प्रतिष्ठानों से स्वीकृत मानचित्र और संबंधित दस्तावेज मांगे गए हैं।

गोमतीनगर विस्तार स्थित होटल मर्करी, सुशांत गोल्फ सिटी के होटल कम्फर्ट विस्ता और होटल सेंट्रम की भी जांच की गई। इसी क्रम में हरदोई रोड के होटल मंगलम पैलेस में मानचित्र के विपरीत निर्माण और उपयोग मिलने पर कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। आईआईएम रोड स्थित होटल एसडी पैलेस, होटल आरके ग्रैंड, नेशनल पैलेस तथा सीतापुर रोड के होटल रेवांता से भी स्वीकृत मानचित्र संबंधी अभिलेख तलब किए गए हैं।

एलडीए अधिकारियों का कहना है कि जहां भी भवन नियमों, पार्किंग व्यवस्था या अग्नि सुरक्षा मानकों का उल्लंघन पाया जाएगा वहां सख्त कार्रवाई की जाएगी। राजधानी में यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

READ MORE

ये भी पढ़ें  LU में फीस वृद्धि के खिलाफ तेज हुआ आंदोलन, एक और छात्र निष्कासित, समर्थन में पहुंचे कांग्रेस नेता

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link