ChhattisgarhCrime

छत्तीसगढ़ : संपत्ति विवाद को लेकर टीवी पत्रकार के परिवार की हत्या, आरोपी फरार

रायपुर, 11 जनवरी 2025

छत्तीसगढ़ में पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या के कुछ ही दिनों बाद शुक्रवार को सूरजपुर में संपत्ति विवाद को लेकर एक टीवी रिपोर्टर के परिवार की हत्या कर दी गई।

एक टीवी चैनल (आजतक) के लिए काम करने वाले संतोष कुमार टोप्पो ने हमले में अपने माता-पिता और भाई को खो दिया। पीड़ितों की पहचान माघे टोप्पो (57) और बसंती टोप्पो (55) और उनके भाई नरेश टोप्पो (30) के रूप में की गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पत्रकार संतोष कुमार टोपो के माता-पिता माघे टोपो (57) और बसंती टोपो (55), तथा भाई नरेश टोपो (30) खेत में काम करने पहुँचे थे। तभी संपत्ति विवाद को लेकर परिवार के दूसरे पक्ष के छह से सात लोग वहाँ पहुँचे।

दोनों पक्षों में बहस होने लगी, तभी दूसरे पक्ष के लोगों ने माघे टोपो और उनके परिवार पर कुल्हाड़ी और लाठियों से हमला कर दिया। सिर में गंभीर चोट लगने से बसंती और नरेश की मौके पर ही मौत हो गई। माघे टोपो को गंभीर हालत में अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहाँ उन्होंने दम तोड़ दिया। इस दौरान संतोष के दूसरे भाई उमेश टोपो ने भागकर अपनी जान बचाई और ग्रामीणों को घटना की सूचना दी।

पुलिस की शुरुआती जाँच में पता चला है कि विवादित पुश्तैनी जमीन पत्रकार के परिवार और उनके रिश्तेदारों के बीच लंबे समय से तनाव का कारण बनी हुई थी। जिस खेत पर पीड़ित परिवार काम कर रहा था, उस पर पहले हमलावर परिवार का कब्जा था, लेकिन कोर्ट केस में मिली जीत के बाद माघे टोपे और उनके परिवार को कब्जा मिला था और वो खेती करने पहुँचे थे। ऐसे में जब शुक्रवार (10 जनवरी 2025) को पत्रकार संतोष के परिवार ने खेत पर खेती शुरू की, तो यह विवाद हिंसक झगड़े में बदल गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक और अन्य अधिकारी मौके पर पहुँचे। तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और आरोपितों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वारदात के बाद से आरोपित लोग फरार हैं। पुलिस ने उनकी तलाश में कई जगह दबिश दी है और जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है।

Advertisement

ये भी पढ़ें  Rising Stars Asia Cup 2025: कौन बना टीम इंडिया-A का कप्तान? जानिए पूरी squad...

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link