NationalUttar Pradesh

सीएम इन सिंगापुर: उप-प्रधानमंत्री व गृह मंत्री से हुई वार्ता… यूपी में निवेश का आमंत्रण

एक ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था का टॉरगेट चेज करने का प्रयास, वार्ता में प्रो-बिजनेस माहौल पर दिया जोर

सिंगापुर/लखनऊ, 24 फरवरी 2026:

सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को वहां के उप-प्रधानमंत्री और व्यापार एवं उद्योग मंत्री गान किम योंग तथा राष्ट्रीय सुरक्षा समन्वय मंत्री और गृह मंत्री के. शनमुगम से अहम मुलाकात की। उच्चस्तरीय बैठक में उत्तर प्रदेश को ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य को लेकर निवेश, शहरी विकास और तकनीकी सहयोग पर विस्तार से बातचीत हुई।

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में कारोबार के लिए माहौल लगातार बेहतर हुआ है और निवेशकों को तेज फैसलों व आसान प्रक्रियाओं का फायदा मिल रहा है। उन्होंने बड़े लैंड बैंक, बेहतर कनेक्टिविटी और जल्द शुरू होने वाले नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का जिक्र करते हुए बताया कि इससे औद्योगिक विकास को नई रफ्तार मिलेगी।

WhatsApp Image 2026-02-24 at 4.31.45 PM

चर्चा में दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में सिंगापुर की कंपनियों द्वारा औद्योगिक टाउनशिप विकसित करने की संभावनाओं पर भी बात हुई, खास तौर पर सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग और ग्रीन हाइड्रोजन सेक्टर पर जोर रहा।

गृह मंत्री के. शनमुगम के साथ बातचीत में कानून-व्यवस्था के आधुनिकीकरण, स्मार्ट पुलिसिंग और आपदा प्रबंधन सिस्टम को मजबूत करने पर चर्चा हुई। सिंगापुर के टेक्नोलॉजी आधारित सुरक्षा मॉडल को उत्तर प्रदेश में अपनाने की संभावनाओं पर भी विचार हुआ।

दौरे के दौरान मौजूद कारोबारी समुदाय को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने वैश्विक निवेशकों, वित्तीय कोषों और निजी कंपनियों को यूपी के लॉजिस्टिक्स और डेटा सेंटर सेक्टर में निवेश का खुला न्योता दिया। उन्होंने बताया कि सिंगल-विंडो क्लीयरेंस और नियमों में सरलता आने से बड़े प्रोजेक्ट्स की मंजूरी और जमीन पर काम शुरू होने का वक्त काफी कम हुआ है, जिससे निवेशकों का भरोसा बढ़ा है।

WhatsApp Image 2026-02-24 at 4.31.44 PM

सरकार की कोशिश है कि विदेशी साझेदारी और आधुनिक तकनीक के सहारे प्रदेश में उद्योग, इंफ्रास्ट्रक्चर और रोजगार के नए मौके तेजी से तैयार किए जाएं, ताकि आर्थिक लक्ष्य को तय समय में हासिल किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button