Uttar Pradesh

केबीसी में धमाल : अमिताभ बच्चन के सवालों के दिए जवाब… महिला कांस्टेबल ने जीते रुपये 6.40 लाख

रायबरेली, 20 नवंबर 2024:

करोड़पति कौन नहीं बनना चाहता, वह भी कुछ सवालों के जवाब देकर… हम बात कर रहे हैं अमिताभ बच्चन के टीवी शो केबीसी की। इस शो में बच्चन साहब के सामने हॉट सीट पर बैठने का मौका रायबरेली की रहने वाली
यूपी पुलिस की कांस्टेबल शोभा को मिला। शोभा कौन बनेगा करोड़पति सीजन-16 में मंगलवार को हॉट सीट पर बैठीं दिखीं।

इसके बाद से शोभा सोशल मीडिया में छाईं हैं। उनका परिवार गदगद है। लोग बधाइयां दे रहे हैं। शो के दौरान अमिताभ बच्चन ने जब ये कहा कि देवियों और सज्जनों शोभा जी मिसाल हैं कि पढ़ेगा इंडिया तो बढ़ेगा इंडिया तो रायबरेली में भी तालियां बजीं।

प्रयागराज में तैनात हैं शोभा

रायबरेली शहर के आचार्य द्विवेदी नगर के हरिश्चन्द्र पटवा की बेटी शोभा केबीसी की हॉट सीट पर बैठीं तो उनके परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं था। शो के दौरान शोभा ने तीन लाइफलाइन का इस्तेमाल किया और 6.40 लाख रुपये जीतकर क्विट किया। इस दौरान अमिताभ बच्चन ने उनसे उनके परिवार और नौकरी के बारे में भी बात की। शोभा ने बताया कि वे यूपी के प्रयागराज पुलिस में कांस्टेबल हैं। लखपति बनने के साथ शोभा ने अपने परिवार और रायबरेली जिले का नाम रोशन किया।

Advertisement

ये भी पढ़ें  पूर्वांचल से पश्चिम यूपी तक विकास की रफ्तार... प्रदेश बना देश का नया लॉजिस्टिक्स हब, मिली अर्थव्यवस्था को रफ्तार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link