Lucknow City

‘वन डिस्ट्रिक्ट वन कुजीन’ योजना हुई लॉन्च, सीएम योगी ने कहा- अब स्थानीय व्यंजन बनाएंगे वैश्विक पहचान

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने उत्तर प्रदेश दिवस पर प्रदेश की निरंतर प्रगति, सांस्कृतिक ताकत और पर्यटन के महत्व पर जोर देते हुए इसे सतत, समावेशी और अग्रणी राज्य बनाने का अवसर बताया

लखनऊ, 24 जनवरी 2026:

उत्तर प्रदेश दिवस 2026 के मौके पर आज लखनऊ के राष्ट्र प्रेरणा स्थल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन कुजीन’ (एक जनपद एक व्यंजन) योजना की शुरुआत की। इस योजना के तहत राज्य के 75 जनपदों में 75 अलग-अलग प्रकार के व्यंजन पेश किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस योजना से लोगों को बेहतर भोजन और हाइजीन युक्त खाद्य सामग्री उपलब्ध होगी। मिलेट और ‘श्री अन्न’ जैसे स्थानीय उत्पादों को जियोटैग, पैकेजिंग और ब्रांडिंग के जरिए वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाई जाएगी।

स्थानीय व्यंजन अब वैश्विक पहचान बनाएंगे

सीएम योगी ने कहा कि इस योजना से उत्तर प्रदेश का स्थानीय भोजन केवल राज्य या देश तक ही सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसे अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी पहुंचाया जाएगा। हर जिले के व्यंजन का सही तरीके से प्रचार-प्रसार और पैकेजिंग होगी, जिससे प्रदेश के खाद्य उत्पादों की मांग बढ़ेगी और स्थानीय किसानों व उत्पादकों को आर्थिक लाभ मिलेगा।

a7b43efc-b082-4e41-a09b-ca0f065b9128

प्रदेश की विकास यात्रा और पर्यटन का महत्व

वहीं इस मौके पर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश दिवस प्रदेश की निरंतर प्रगति और सांस्कृतिक आत्मविश्वास का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि पर्यटन को रोजगार और आर्थिक विकास का माध्यम बनाया जा रहा है। आध्यात्मिक, सांस्कृतिक, ग्रामीण, ईको और हेरिटेज पर्यटन को नई दिशा दी गई है, जिससे राज्य ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई है।

प्रदेशवासियों को संकल्प और शुभकामनाएं

जयवीर सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश दिवस केवल स्थापना का उत्सव नहीं बल्कि राज्य को सतत, समावेशी और अग्रणी बनाने का अवसर है। उन्होंने प्रदेशवासियों से आग्रह किया कि वे मिलकर उत्तर प्रदेश को और मजबूत बनाएं। साथ ही उन्होंने आगामी राष्ट्रीय पर्यटन दिवस और गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं भी दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button