Lucknow City

सरदार वल्लभभाई पटेल एम्प्लॉयमेंट एंड इंडस्ट्रियल जोन योजना का शुभारंभ, रोजगार व उद्योग को बढ़ावा

यूपी स्थापना दिवस पर समारोह में अमित शाह व CM योगी ने की विधिवत शुरुआत, कलाकारों ने लोकनृत्य और संगीत की मनोहारी प्रस्तुतियों से बांधा समां, शुरू हुई शिल्प मेला, ओडीओसी व्यंजन मेला तथा प्रदर्शनी

लखनऊ, 24 जनवरी 2026:

उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस के अवसर पर राजधानी लखनऊ के बसंतकुंज स्थित राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर शनिवार को भव्य यूपी दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने युवाओं के लिए रोजगार और उद्योग को बढ़ावा देने वाली महत्वाकांक्षी योजना ‘सरदार वल्लभभाई पटेल एम्प्लॉयमेंट एंड इंडस्ट्रियल जोन’ का विधिवत शुभारंभ किया। योजना पर आधारित एक प्रभावशाली लघु फिल्म भी प्रदर्शित की गई, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।

e17ed56c-e545-47b6-a7e0-af2f215e29b9

कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम् के गान से हुई। इसके बाद अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलन कर समारोह का शुभारंभ किया। मंच पर प्रस्तुत थीम सांग ‘उत्तर प्रदेश-उत्तम प्रदेश’ ने प्रदेश की सांस्कृतिक, सामाजिक और आर्थिक उपलब्धियों को भावपूर्ण ढंग से प्रस्तुत किया।

ये भी पढ़ें:

राष्ट्र प्रेरणा स्थल का मंच उस समय ‘संपूर्ण उत्तर प्रदेश’ का सजीव चित्र बन गया जब ब्रज, बुंदेली, अवधी और भोजपुरी बोलियों के सांस्कृतिक संगम ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रदेश के विभिन्न अंचलों से आए कलाकारों ने लोकनृत्य और संगीत की मनोहारी प्रस्तुतियों से समां बांध दिया, जिस पर दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उत्साहवर्धन किया।

Advertisement

1281a226-7874-4254-8ffb-78b3317bb6cf

इस अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पं. दीनदयाल उपाध्याय और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने शिल्प मेला, ओडीओसी व्यंजन मेला तथा ‘विकसित भारत–विकसित उत्तर प्रदेश’ विषय पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन भी किया। साथ ही इसी विषय पर बनी लघु फिल्म का प्रदर्शन हुआ जिसने प्रदेश के विकास की झलक पेश की।

ये भी पढ़ें  कर्नाटक : मां बनने में असमर्थ थी महिला, पति और ससुराल वालों ने गला घोंटकर हत्या कर दी, फिर रची खौफनाक साजिश..

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link