Gorakhpur

गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन…CM योगी ने सुनीं शिकायतें, निष्पक्ष कार्रवाई का दिया भरोसा

पूर्वांचल के कई जिलों से पहुंचे फरियादी, जमीन विवाद, पुलिस कार्रवाई और सरकारी योजनाओं से जुड़ी दिक्कतें सामने आईं, मौके पर ही अधिकारियों को निपटारे के निर्देश

हरेंद्र धर दुबे

गोरखपुर, 17 अप्रैल 2026:

गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित जनता दर्शन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोगों से सीधे मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान पूर्वांचल के अलग-अलग जिलों से बड़ी संख्या में लोग अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे।

मुख्यमंत्री एक-एक कर फरियादियों से मिलते रहे और उनकी बात ध्यान से सुनते नजर आए। कई मामलों में उन्होंने मौके पर ही मौजूद अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि शिकायतों का जल्द निपटारा किया जाए।

ये भी पढ़ें:

CM Yogi’s Janta Darshan at Gorakhnath Temple Details (1)

जनता दर्शन के दौरान उनका सहज व्यवहार भी दिखा। वे बच्चों को गोद में लेकर उनसे बातचीत करते नजर आए, जिससे माहौल कुछ हल्का भी हुआ। वहीं, अपनी समस्याएं लेकर आए लोगों को उन्होंने भरोसा दिलाया कि हर मामले में निष्पक्ष कार्रवाई होगी।

कार्यक्रम में जमीन विवाद, पुलिस कार्रवाई और सरकारी योजनाओं से जुड़ी दिक्कतें प्रमुख रूप से सामने आईं। इन पर मुख्यमंत्री ने संबंधित विभागों के अफसरों को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार जनता की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता में रख रही है और हर व्यक्ति को न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है।

READ MORE

ये भी पढ़ें  डीजल-पेट्रोल संकट पर अफवाह से मचा हड़कंप... टंकी फुल करवाने की होड़, आपूर्ति पर डीएम ने दी सफाई

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button