Lucknow City

लखनऊ में क्रिकेटर कुलदीप-वंशिका का ग्रैंड रिसेप्शन, CM योगी, अखिलेश यादव व क्रिकेट सितारों ने बढ़ाई चमक

विंटेज रोल्स रॉयस कार में सवार होकर पत्नी संग होटल पहुंचे स्टार स्पिनर, टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर, शिखर धवन अपनी पत्नी सोफी और रवींद्र जडेजा पत्नी रवीबा के साथ हुए समारोह में शामिल, कई नेता भी आशीर्वाद देने पहुंचे

लखनऊ, 17 मार्च 2026:

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव की शादी के बाद मंगलवार रात नवाबी शहर लखनऊ में भव्य रिसेप्शन पार्टी का आयोजन हुआ। शहर के फाइव स्टार होटल में आयोजित इस समारोह में राजनीति, क्रिकेट और समाज के कई दिग्गजों ने शिरकत कर नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया।

रिसेप्शन की खास बात यह रही कि कुलदीप अपनी दुल्हन वंशिका सिंह के साथ रोल्स-रॉयस की विंटेज कार में सवार होकर होटल पहुंचे। बताया गया कि करीब सात दशक पुरानी यह खास कार दिल्ली से मंगवाई गई थी। दूल्हा-दुल्हन पारंपरिक अंदाज में नजर आए। कुलदीप ने ब्लैक कलर का बंदगला सूट पहना था और वंशिका क्रीम कलर की साड़ी में बेहद आकर्षक दिखीं।

WhatsApp Image 2026-03-17 at 10.34.05 PM

सीएम योगी और अखिलेश यादव के कुलदीप ने पैर छुए

समारोह में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी पहुंचे। उन्होंने मंच पर जाकर नवविवाहित जोड़े को बुके भेंट कर आशीर्वाद दिया। इस दौरान कुलदीप ने सीएम योगी के पैर छुए, जबकि वंशिका ने हाथ जोड़कर नमस्ते किया। मुख्यमंत्री ने दोनों को उपहार भी दिया। कार्यक्रम के बाद सीएम योगी ने मौजूद लोगों का अभिवादन स्वीकार किया और कुछ देर तक समारोह में बैठे रहे।

WhatsApp Image 2026-03-17 at 10.40.03 PM

रिसेप्शन पार्टी में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी पहुंचे। कुलदीप उनके पैर छूने के लिए झुके तो अखिलेश यादव ने उन्हें रोक लिया, जबकि वंशिका ने उनका आशीर्वाद लिया। दोनों के साथ फोटो सेशन भी हुआ। इस दौरान सपा नेता राजेंद्र चौधरी भी मौजूद रहे।

क्रिकेट जगत से भी कई बड़े नाम समारोह में पहुंचे। टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने नवदंपति को आशीर्वाद दिया और उनके साथ तस्वीरें खिंचवाईं। वहीं क्रिकेटर शिखर धवन अपनी पत्नी सोफी के साथ तथा रवींद्र जडेजा अपनी पत्नी रवीबा के साथ समारोह में शामिल हुए। मंच पर कुलदीप-वंशिका और जडेजा दंपति के बीच शानदार बॉन्डिंग देखने को मिली और चारों हंसते-मुस्कुराते नजर आए।

इसके अलावा कांग्रेस नेता एवं बीसीसीआई के पदाधिकारी, यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना और प्रदेश के ऊर्जा व नगर विकास मंत्री एके शर्मा भी समारोह में पहुंचे और नवविवाहित जोड़े को शुभकामनाएं दीं।

WhatsApp Image 2026-03-17 at 10.34.54 PM

रिसेप्शन में संगीत का भी खास इंतजाम किया गया था। वीणा, सारंगी और ड्रम वादन के साथ 11 कलाकारों ने प्रस्तुति देकर समारोह को यादगार बना दिया। गौरतलब है कि कुलदीप यादव ने अपनी बचपन की दोस्त वंशिका सिंह से गत दिनों उत्तराखंड के मसूरी में परिवार और करीबी लोगों की मौजूदगी में शादी की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button