Uttarakhand

Shri Krishna Janmashtami : कान्हा की भक्ति में डूबे श्रद्धालु, लोक संस्कृति की धुनों पर झूमे लोग

पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह व सीएम धामी, महोत्सव में कलाकारों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां, डीजीपी ने भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा भेंट की

राजकिशोर तिवारी

देहरादून, 5 सितंबर 2026ः

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर देहरादून की पुलिस लाइन कृष्ण भक्ति, उत्तराखंड की लोक संस्कृति और सुरों से सराबोर नजर आई। पुलिस परिवार की ओर से आयोजित भव्य जन्माष्टमी महोत्सव में आस्था और संस्कृति का ऐसा संगम देखने को मिला कि देर रात तक पूरा परिसर भक्तिरस और लोक संगीत में डूबा रहा। महोत्सव का शुभारंभ राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया। महोत्सव में कलाकारों की प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया।

dehradun-janmashtami-mahotsav-krishna-bhakti (2)

ये भी पढ़ें:

उत्तराखंड की लोक संस्कृति को केंद्र में रखकर आयोजित कार्यक्रम में गढ़ रत्न नरेंद्र सिंह नेगी, हेमंत बृजवासी, दर्शन फरस्वाण, रेशमा शाह और करिश्मा शाह ने अपनी शानदार प्रस्तुतियां दीं। कलाकारों के गीतों और लोकधुनों पर पुलिस परिवार समेत बड़ी संख्या में मौजूद दर्शक झूम उठे। पारंपरिक लोकगीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने जन्माष्टमी समारोह को उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत से जोड़ दिया। महोत्सव के दौरान राज्यपाल गुरमीत सिंह और सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं।

dehradun-janmashtami-mahotsav-krishna-bhakti (3)

राज्यपाल और सीएम ने पुलिस परिवार की ओर से आयोजित इस भव्य सांस्कृतिक आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन कर्म, सत्य, धर्म और लोककल्याण की प्रेरणा देता है। जन्माष्टमी का पर्व उनके आदर्शों को जीवन में उतारने का संदेश देता है। समारोह के दौरान पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने राज्यपाल और मुख्यमंत्री को कान्हा जी की प्रतिमा भेंट की। कार्यक्रम में उत्तराखंड की लोक संस्कृति की झलक विशेष आकर्षण का केंद्र रही। नरेंद्र सिंह नेगी समेत अन्य कलाकारों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को बांधे रखा। भक्ति गीतों और लोक संगीत के बीच पूरा वातावरण उत्सव के रंग में रंगा नजर आया।

dehradun-janmashtami-mahotsav-krishna-bhakti (4)

ये भी पढ़ें  देहरादून में कोविड के तीन मामले मिलने पर प्रशासन अलर्ट, स्वास्थ्य विभाग को तैयारी करने के निर्देश

Anurag Chaturvedi

अनुराग चतुर्वेदी पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता, लेखन और संपादन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए खबरों को निष्पक्षता और गहराई के साथ जनता के सामने रखा है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button