Lucknow City

लखनऊ उत्तर क्षेत्र को मिली सौगात… विधायक नीरज बोरा ने सौपीं दो करोड़ की परियोजनाएं

सीतापुर रोड, द्वारकापुरी और फैजुल्लागंज इलाके में जलभराव से राहत और बेहतर आवागमन की मिलेगी सुविधा

लखनऊ, 24 फरवरी 2026:

लखनऊ उत्तर विधानसभा के विधायक डॉ.नीरज बोरा ने बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में नए विकास कार्य सौंपे हैं। विधायक ने करीब 2 करोड़ लागत की सड़क और नाली निर्माण परियोजनाओं का भूमि पूजन कर काम की शुरुआत कराई। अलग-अलग स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित हुए, जहां स्थानीय लोगों की खासी मौजूदगी रही।

इस दौरान डॉ. नीरज बोरा ने कहा कि हमारी कोशिश है कि लखनऊ उत्तर का हर इलाका बेहतर बुनियादी सुविधाओं से जुड़ सके। जलभराव की दिक्कत खत्म करने के लिए नई और आधुनिक नालियां बनाई जा रही हैं, जबकि आवाजाही आसान करने के लिए मजबूत सड़कें तैयार की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि ये काम लखनऊ विकास प्राधिकरण के अवस्थापना मद से कराए जा रहे हैं।

Development Boost for Lucknow North MLA Reveals Plans (1)

इससे पूर्व स्थानीय लोगों ने फूल-मालाओं के साथ विधायक का स्वागत किया। नए कार्यों के तहत सीतापुर रोड से भार्गव फार्म तक और द्वारकापुरी में बेरी होटल चौराहा से शिव मंदिर तक सीसी रोड और नाली निर्माण कराया जाएगा। वहीं फैजुल्लागंज प्रथम, वार्ड नंबर 48 में बेरी होटल से मुर्गी फार्म होते हुए सीतापुर रोड तक जाने वाले मुख्य मार्ग को मजबूत करने और नई नाली बनाने का काम भी शुरू किया गया है।

इस मौके पर पार्षद रश्मि सिंह, शैलेन्द्र मौर्य, विनोद अवस्थी, दिनेश पाल, श्याम किशोर शुक्ला, दिनेश दीक्षित, सुनीत तिवारी, नम्रता सिंह, मजिंद्र दीक्षित, पंकज गुप्ता, नीरज अवस्थी, धर्मेंद्र सिंह, दिलीप मिश्रा, वेद सिंह, रामदेव सिंह, किशोर प्रजापति, अनिल मिश्रा, नैमिष शर्मा, शीलू जायसवाल, रामदुलारी गुप्ता, विमल साहू, लक्ष्य प्रताप सिंह, नैमिष पांडे समेत नगर निगम के अधिकारी भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button