Lucknow City

फसल नुकसान के सर्वे पर किसानों का भरोसा डगमगाया…मुआवजा समय पर देने की मांग उठी

बारिश ओलावृष्टि से बर्बाद हुई गेहूं की फसल, बालियां काली पड़ीं, कई खेतों में फसल जमीन पर गिरी, समय पर मुआवजे को लेकर किसान बेचैन

एमएम खान

मोहनलालगंज (लखनऊ), 11 अप्रैल 2026:

बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने इलाके के किसानों की कमर तोड़ दी है। खेतों में खड़ी गेहूं की फसल को भारी नुकसान हुआ है, जिससे किसानों की मेहनत पर पानी फिर गया है। अब किसान नुकसान के सर्वे पर सवाल उठाते हुए हर हाल में समय पर मुआवजा देने की मांग उठा रहे हैं।

बता दें कि कुछ दिन पूर्व बेमौसम बारिश आंधी के साथ ओलावृष्टि से फसल को बर्बाद कर दिया था।इस बदलाव से मोहनलालगंज क्षेत्र के कई गांव प्रभावित हुए। इसी में शामिल मरूई गांव के जयसिंह, वासुदेव, गणेश सिंह, देव सिंह, अमित और अघैया के कृपा शंकर बताते हैं कि ओलों की मार से गेहूं की बालियां काली पड़ गई हैं।

कई जगह फसल कटने से पहले ही खेत में गिर गई, जिससे वह सड़कर खराब हो रही है। किसानों का कहना है कि इस बार फसल से काफी उम्मीद थी, लेकिन मौसम ने सब बिगाड़ दिया। अब हालत यह है कि लागत निकालना भी मुश्किल लग रहा है।

वहीं किसानों ने फसल नुकसान के सर्वे पर सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि जिम्मेदार अफसर सिर्फ औपचारिकता निभा रहे हैं और सही तरीके से नुकसान का आकलन नहीं हो रहा। किसानों ने मांग की है कि जल्द सही सर्वे कराया जाए और नुकसान के हिसाब से मुआवजा दिया जाए, ताकि आगे की खेती जारी रख सकें।

READ MORE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button