Uttarakhand

उत्तराखंड न्यूज : गंगोत्री विहार में पेयजल संकट से मिलेगी राहत, 2.04 करोड़ से शुरू हुआ नलकूप निर्माण

2 करोड़ 4 लाख 2 हजार से होगा निर्माण, मंत्री गणेश जोशी ने समय पर काम पूरा करने के निर्देश दिए

राजकिशोर तिवारी

देहरादून, 22 अक्टूबर 2026:

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के मसूरी विधानसभा क्षेत्र स्थित गंगोत्री विहार में लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या दूर करने की तैयारी शुरू हो गई है। घोरणखास वार्ड नंबर पांच में 2.04 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से नलकूप निर्माण समेत दूसरे जरूरी काम कराए जाएंगे। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बुधवार को पूजा-अर्चना के बाद परियोजना का शिलान्यास किया।
gangotri-vihar-dehradun-drinking-water-project-news (2)

परियोजना से बेहतर होगी पेयजल आपूर्ति

गणेश जोशी ने कहा कि गंगोत्री विहार में पानी की किल्लत से स्थानीय लोगों को लंबे समय से परेशानी हो रही थी। इसी समस्या को देखते हुए नलकूप निर्माण की योजना शुरू की गई है। परियोजना पूरी होने के बाद इलाके में पेयजल आपूर्ति बेहतर होने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें:

समय पर पूरा करना होगा काम

मंत्री ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य तय समयसीमा में पूरा किया जाए। काम की गुणवत्ता पर भी ध्यान देने को कहा, ताकि लोगों को इसका लाभ जल्द मिल सके।

Advertisement

बुनियादी सुविधाओं पर सरकार का जोर

मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने पर काम कर रही है। विकास योजनाओं को जमीन पर उतारने के साथ उन्हें समय पर पूरा करना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने शिलान्यास के बाद काम पूरा कर परियोजनाओं का लोकार्पण सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया।

कार्यक्रम में जिला सहकारी बैंक देहरादून के अध्यक्ष मंजीत रावत, पार्षद अल्पना राणा, मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, निरंजन डोभाल, सुरेंद्र राणा समेत संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें  उत्तराखंड : आधी रात प्रशासनिक ऑपरेशन, 19 आईएएस समेत 29 अफसर इधर से उधर

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link