Haryana

हरियाणा : गुरुग्राम में सोसायटी की 14वीं मंजिल की बालकनी से गिरकर जापानी महिला की मौत, जांच जारी

गुरुग्राम, 10 मार्च 2025

गुरुग्राम में एक जापानी महिला 14वीं मंजिल की बालकनी से गिरकर मृत पाई गई। महिला की पहचान जापान निवासी मडोको थमानो (34) के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले में बताया कि वह पिछले साल सितंबर में अपने पति के साथ गुरुग्राम आई थी। वह अपने पति और दो बच्चों के साथ यहां एक सोसायटी में रह रही थी।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना शुक्रवार सुबह की है, जब पुलिस को सूचना मिली कि एक महिला का खून से लथपथ शव जमीन पर पड़ा है। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है तथा मामले की आगे की जांच जारी है। सेक्टर 53 थाने के एसएचओ इंस्पेक्टर संदीप कुमार ने कहा, “दूतावास को भी घटना के बारे में सूचित कर दिया गया है।”

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  हरियाणा : निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस ने "पार्टी विरोधी" गतिविधियों के चलते 7 नेताओं को निष्कासित किया।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link