Raebareli City

बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की आस जगी…जिला अस्पताल में बायोमेट्रिक अटेंडेंस सिस्टम लागू

समय पर ड्यूटी शुरू होने से मरीजों को मिलेगा लाभ, सिस्टम की मॉनिटरिंग लखनऊ होप सेंटर से होगी

विजय पटेल

रायबरेली, 13 फरवरी 2026:

रायबरेली मुख्यालय शहर स्थित राणा बेनी माधव बक्श सिंह जिला अस्पताल में बायोमेट्रिक अटेंडेंस सिस्टम लागू कर दिया गया है। शासन के निर्देश पर अस्पताल परिसर में तीन अलग-अलग स्थानों पर बायोमेट्रिक मशीनें स्थापित की गई हैं। इस सिस्टम के लागू होने से स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की उम्मीद जगी है।

पहली मशीन सीएमएस कार्यालय के पास लगाई गई है, जहां डॉक्टर, फार्मासिस्ट, टेक्नीशियन, कार्यालय स्टाफ और सुरक्षा कर्मी अपनी उपस्थिति दर्ज करेंगे। दूसरी मशीन नर्सिंग स्टाफ, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों और आउटसोर्सिंग कर्मियों के लिए निर्धारित की गई है। तीसरी मशीन इमरजेंसी विभाग, नाइट ड्यूटी और वीआईपी ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों के लिए लगाई गई है।

सुबह 8 बजे से सभी कर्मचारियों के लिए थंब लगाकर उपस्थिति दर्ज करना अनिवार्य होगा। ड्यूटी समाप्त होने के बाद पुनः बायोमेट्रिक अटेंडेंस दर्ज करनी होगी। इस व्यवस्था की मॉनिटरिंग लखनऊ स्थित होप सेंटर से की जाएगी। प्रशासन का मानना है कि इस कदम से अस्पताल की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता, अनुशासन और जवाबदेही बढ़ेगी, जिससे मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी।

WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.51.06 AM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button