Raebareli City

महिला की दिनदहाड़े हत्या…कमरे में बिखरा मिला सामान, भाग रहे रिश्तेदार युवक को दबोचा

प्राथमिक स्कूल में शिक्षक है पति, ड्यूटी पर जाने के बाद हुई वारदात, हिरासत में आरोपी से पूछताछ कर रही पुलिस

विजय पटेल

रायबरेली, 16 जनवरी 2026:

शहर कोतवाली क्षेत्र के बस्तेपुर इलाके में शुक्रवार सुबह एक महिला की उसके ही घर के अंदर मुंह दबाकर हत्या कर दी गई। कमरे में अलमारी खुली मिली और जेवर व सामान बिखरा पड़ा था। मृतका के एक रिश्तेदार युवक को मौके से पकड़ लिया गया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

मूल रूप से प्रतापगढ़ जिले के रहने वाले अभिनव तिवारी यहां बिजवलिया स्थित प्राथमिक स्कूल में शिक्षक हैं। वो अपनी पत्नी स्वप्निल उर्फ तनु और आठ साल की बेटी के साथ बस्तेपुर में रहते हैं। पास ही उनके रिश्तेदार संतोष तिवारी और उनका बेटा वैभव भी रहते हैं। गुरुवार सुबह अभिनव स्कूल चले गए थे और बेटी भी स्कूल के लिए निकल चुकी थी। उस वक्त तनु घर में अकेली थीं।

ये भी पढ़ें:

WhatsApp Image 2026-01-16 at 3.27.49 PM

Advertisement

इसी दौरान वैभव तिवारी उनके घर पहुंचा। वह उसी गांव का रहने वाला था और पहले से आना-जाना करता था, इसलिए किसी को शक नहीं हुआ। कुछ देर बाद घर से शोर सुनाई दिया तो पड़ोसियों ने अभिनव को फोन कर सूचना दी।

अभिनव ने अपने दोस्त ओम प्रकाश को मौके पर भेजा। जब वह घर पहुंचे तो देखा कि अलमारी खुली थी, सामान बिखरा पड़ा था और पास ही तनु का शव पड़ा था। उसी वक्त आरोपी युवक कमरे से बाहर निकलकर भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन मौजूद लोगों ने उसे पकड़ लिया।

WhatsApp Image 2026-01-16 at 3.27.51 PM

पुलिस के मुताबिक शुरुआती जांच में मुंह दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। आरोपी हिरासत में है और उससे पूछताछ जारी है। घटना के बाद इलाके में दहशत और गुस्से का माहौल है। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें  केंद्र सरकार पर कांग्रेस का तीखा प्रहार, किशोरी लाल शर्मा बोले- पेपर लीक से युवाओं के सपने हो रहे बर्बाद

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link