Raebareli City

राज्यमंत्री दिनेश ने लगवाए पोस्टर, कांग्रेस पर दागे सवाल, कहा…गद्दार कौन, सांसद रवनीत या राहुल

पीएम मोदी ने संसद में दी थी कड़ी प्रतिक्रिया, इसी के बाद भाजपाइयों का फूटा गुस्सा, शहर में कई जगह लगीं होर्डिग्स

विजय पटेल

रायबरेली, 6 फरवरी 2026:

सांसद को गद्दार कहे जाने पर पीएम मोदी की कड़ी प्रतिक्रिया के बाद भाजपाइयों का भी गुस्सा सामने आ गया है। इस मुद्दे पर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कई स्थानों पर होर्डिंग्स लगवाए हैं। इसमें राहुल को नकली गांधी कहा गया है। वहीं सांसद रवनीत सिंह को असली सरदार बताया गया है।

होर्डिंग्स में प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह के अलावा भारत माता का चित्र लगा है। इसके अलावा सारी बातें राहुल गांधी व सांसद रवनीत सिंह से जुड़ी लिखी हैं। होर्डिंग्स में गद्दार कौन लिखकर सवाल दागे गए है। नकली गांधी राहुल गांधी लिखकर गद्दारी किससे सवाल पूछा गया है और विकल्प दिए गए है। वहीं सरदार रवनीत सिंह को असली सरदार बताकर कहा गया है। सवाल पूछा गया कि पूरे देश की जनता ने कांग्रेस छोड़ी क्या वो गद्दार हैं और ममता दीदी वफादार हैं।

ये भी पढ़ें:

फिलहाल अपने मैटर से होर्डिंग्स सबक ध्यान खींच रही है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, ये पोस्टर रातों-रात कई इलाकों में लगाए गए। एक दिन पहले ही मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने अपने फेसबुक अकाउंट पर इसी तरह का पोस्टर साझा किया था।

ये भी पढ़ें  लखनऊ अग्निकांड के बाद हरकत में आया प्रशासन... रायबरेली में 12 कोचिंग संस्थान-लाइब्रेरी सील

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link