Raebareli City

तेज रफ्तार डंपर ने भाई-बहन को कुचला… दोनों की मौके पर मौत, गुस्साए लोगों का प्रदर्शन

डलमऊ के मुराई बाग के पास हुआ हादसा, बाइक पर सवार थे दोनों, पुलिस ने ड्राइवर को हिरासत में लिया, ग्रामीणों को समझाकर शांत किया

विजय पटेल

रायबरेली, 15 जनवरी 2026:

रायबरेली जिले के डलमऊ कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मुराई बाग चौराहे के पास तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार भाई-बहन को रौंद दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर नारेबाजी शुरू कर दी। देर तक ट्रैफिक जाम रहा।

जानकारी के मुताबिक, अंकुश उम्र करीब 25 साल अपनी बहन सोनम उम्र करीब 22 साल के साथ बाइक से जा रहा था। दोनों गुंजन का पुरवा, कोतवाली डलमऊ क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं। जैसे ही वे मुराई बाग चौराहे के पास पहुंचे, पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

ये भी पढ़ें:

WhatsApp Image 2026-01-15 at 4.38.43 PM

Advertisement

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों भाई-बहन की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की खबर फैलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। गुस्साए लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया और धरना देकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। कुछ देर के लिए यातायात पूरी तरह ठप हो गया।

पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया। डंपर चालक को ट्रक समेत हिरासत में ले लिया गया और कानूनी कार्रवाई शुरू की गई। पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर सड़क जाम खुलवाया।

WhatsApp Image 2026-01-15 at 4.38.44 PM

सीओ डलमऊ गिरजा शंकर त्रिपाठी ने बताया कि हादसे में बाइक सवार भाई-बहन की मौत हुई है। डंपर चालक को हिरासत में लेकर वाहन को कब्जे में ले लिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। हादसे के बाद से पूरे इलाके में शोक का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। लोग प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें  उत्तराखंड : गंगा नदी में डूबा 20 वर्षीय इंजीनियरिंग छात्र, दोस्तों के साथ नहाते वक्त पैर फिसलने से हुआ हादसा।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link