IND vs NZ 2nd T20 : वैभव संग मैदान में उतरी टीम इंडिया, न्यूजीलैंड से मुकाबला शुरू
ईशान किशन चोट के चलते हुए थे बाहर, वैभव सूर्यवंशी को तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी का मौका, मयंक यादव की जगह प्रिंस यादव टीम में शामिल

स्पोर्ट्स डेस्क, 24 अक्टूबर 2026:
भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी20 मुकाबला ओवल के क्राइस्टचर्च मैदान में शुरू हो गया है। भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। इस मुकाबले में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी की टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में वापसी हुई है। वह इस बार ओपनिंग के बजाय तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरेंगे।
ईशान किशन की जगह वैभव को मौका
भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन चोट के कारण इस मैच में नहीं खेल रहे हैं। उनकी जगह वैभव सूर्यवंशी को अंतिम एकादश में शामिल किया गया है। अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए पहचान बना चुके वैभव के पास इस मुकाबले में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खुद को साबित करने का मौका है।
पहले गेंदबाजी का लिया फैसला, दो विकेट लिए
कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। भारतीय टीम की कोशिश न्यूजीलैंड को कम स्कोर पर रोकने की होगी। अय्यर ने कहा कि पिछले मैच के बाद खिलाड़ियों को आराम करने का समय मिला है। टीम इस मुकाबले में भी पिछले मैच के प्रदर्शन को दोहराना चाहती है। हुआ भी यही शुरुआती पांच ओवर में ही न्यूजीलैंड के दो विकेट गिर गए। उनके बल्लेबाज सिर्फ 40 रन बना सके।
#TeamIndia opt to bowl first in the 2️⃣nd T20I
Vaibhav Sooryavanshi & Prince Yadav back in the XI 📝
Updates ▶️ https://t.co/FZtUFIFWS2
#NZvIND https://t.co/VCof26ERFg
— BCCI (@BCCI) October 24, 2026
भारत की प्लेइंग इलेवन
संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, श्रेयस अय्यर कप्तान, तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव






