Cricket

IND vs NZ T20I : सीरीज में मिली हार से न्यूजीलैंड मुश्किल में, भारत के खिलाफ बदलने पड़े खिलाड़ी

New Zealand Squad Changes : तेज गेंदबाजों का वर्कलोड संभालने के लिए टीम में फेरबदल, लॉकी फर्ग्यूसन तीसरे मैच से बाहर, ब्लेयर टिकनर को आखिरी तीन मुकाबलों के लिए मौका

स्पोर्ट्स डेस्क, 25 अक्टूबर 2026:

भारत के खिलाफ लगातार दो T20I मैच गंवाने के बाद न्यूजीलैंड को अब अपनी टीम का संतुलन साधने की चुनौती है। पांच मैचों की वनडे सीरीज से पहले खिलाड़ियों के वर्कलोड को संभालने के लिए न्यूजीलैंड क्रिकेट ने T20 टीम में बदलाव किए हैं। इसका असर भारत के खिलाफ बचे तीन मुकाबलों पर पड़ेगा। तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन तीसरा मैच नहीं खेलेंगे, जबकि मैट फिशर को इस मुकाबले के लिए टीम में शामिल किया गया है।

वनडे सीरीज को देखते हुए फैसला

न्यूजीलैंड को T20 सीरीज के बाद पांच मैचों की ODI सीरीज भी खेलनी है। ऐसे में टीम प्रबंधन तेज गेंदबाजों को लगातार क्रिकेट खेलने के दबाव से बचाना चाहता है। फर्ग्यूसन तीसरे T20I से बाहर रहेंगे, लेकिन आखिरी दो मुकाबलों के लिए टीम में वापसी करेंगे। मैट हेनरी क्राइस्टचर्च में रुकेंगे। वह 2 नवंबर को ऑकलैंड में वनडे टीम से जुड़ेंगे।

घरेलू क्रिकेट भी खिलाड़ियों के कार्यक्रम में शामिल

काइल जैमीसन 27 अक्टूबर को तीसरा T20I खेलेंगे। इसके बाद 31 अक्टूबर को कैंटरबरी की ओर से फोर्ड ट्रॉफी के दूसरे दौर में उतरेंगे। फिर वह वनडे सीरीज के लिए न्यूजीलैंड की टीम से जुड़ेंगे। मैट फिशर तीसरे T20I के बाद न्यूजीलैंड A टीम में लौट जाएंगे। ब्लेयर टिकनर को आखिरी तीन T20I मैचों के लिए शामिल किया गया है, जबकि जोश क्लार्कसन अंतिम दो मुकाबलों के लिए उपलब्ध रहेंगे।

0-2 से पिछड़ने के बाद तीसरा मैच अहम

न्यूजीलैंड के मुख्य कोच रॉब वाल्टर ने कहा कि सीरीज के शुरुआती दोनों मुकाबले काफी रोमांचक रहे हैं। टीम के पास तेज गेंदबाजी के पर्याप्त विकल्प हैं, जिससे खिलाड़ियों के वर्कलोड को संभालने में मदद मिल रही है। भारत ने दोनों मैच चार विकेट से जीते हैं। अब न्यूजीलैंड के सामने 27 अक्टूबर को वेलिंगटन में होने वाले तीसरे T20I में जीत दर्ज कर सीरीज में वापसी करने की चुनौती है। इसके अलावा चौथा मैच 30 अक्टूबर व पांचवा और आखिरी मैच 1 नवंबर को होगा। इन दोनों मैचों में भी उसे अपना दमखम दिखाना होगा।

ये भी पढ़ें  जसप्रित बुमरा पर 'नस्लीय टिप्पणी' को लेकर बोली कमेंटेटर ईसा गुप्ता - 'मैं माफी मांगना चाहूंगी'

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link