Entertainment

मिस यूनिवर्स के मंच पर चमकी भारत की मनिका, आखिर उनका गाउन क्यों बना हुआ है चर्चा का विषय?

मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता 2025 में भारत की मनिका विश्वकर्मा ने अपने आखिरी मिनट के गाउन से सबका दिल जीत लिया है। वहीं दूसरी ओर प्रतियोगिता मिस मेक्सिको और डायरेक्टर के विवाद के चलते सुर्खियों में है।

लखनऊ, 12 नवंबर 2025 :

थाईलैंड में चल रही 74वीं मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में भारत की ओर से राजस्थान की मनिका विश्वकर्मा देश का नाम रोशन कर रही हैं। सबसे खास बात यह है कि उनका गाउन बना चर्चा का विषय बना हुआ है। अगस्त में मिस इंडिया यूनिवर्स का ताज जीतने के बाद अब वो दुनिया के सबसे बड़े ब्यूटी पेजेंट में अपने लुक्स और कॉन्फिडेंस से सबको इंप्रेस कर रही हैं। फुकेत के कोरा बीच रिजॉर्ट में आयोजित गाला डिनर के दौरान मनिका ने ऐसा लुक चुना, जिसने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

आखिरी वक्त पर क्यों बदला गाउन?

8 नवंबर को डिजाइनर एडम जेनेटो ने अपने इंस्टाग्राम पर मनिका का वीडियो शेयर किया और बताया कि उनका गाउन लास्ट मिनट डिसीजन था। यानी मनिका ने अपने आउटफिट को अंतिम समय में बदलने का फैसला लिया और यही कदम उनके लिए सबसे बड़ा हिट साबित हुआ। उन्होंने रैंप पर अपने कॉन्फिडेंस और ग्रेस से सभी को दीवाना बना दिया।

ये भी पढ़ें:
manika-miss-universe-gown-highlight
manika-miss-universe-gown-highlight

फैंस बोले – “स्मार्ट मूव, सच में मिस इंडिया हो तुम!”

जैसे ही वीडियो वायरल हुआ, सोशल मीडिया पर लोग उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे। किसी ने लिखा, “वो हालात को समझकर तुरंत फैसले लेती हैं, यही असली मिस इंडिया की पहचान है।” वहीं एक यूजर ने कहा, “आखिरी मिनट का बदलाव भी इतना खूबसूरत हो सकता है, ये मनिका ने दिखा दिया।”

जानिए कैसा था उनका ग्लैमरस लुक?

मनिका ने इस मौके पर एक सी-थ्रू ट्रांसपेरेंट गाउन पहना था, जिसे गुलाबी, हरे, लाल, नीले और बैंगनी रंगों के क्रिस्टल्स और सीक्विन्स से सजाया गया था। इस गाउन में डीप नेकलाइन, स्पेगेटी स्ट्रैप और फिगर-हगिंग फिट था जो उनके लुक को बेहद ग्लैमरस बना रहा था। उन्होंने सिल्वर ईयररिंग्स, ब्रेसलेट और एक स्टेटमेंट रिंग के साथ लुक को पूरा किया।
बालों में क्लीन बन और स्मोकी आई मेकअप, ब्राउन लिपस्टिक और हाइलाइटर ने उनके लुक में और चार चांद लगा दिए।

विवाद में घिरा मिस यूनिवर्स 2025 का मंच

इस बीच प्रतियोगिता विवादों से भी घिर गई है। दरअसल, मिस यूनिवर्स थाईलैंड डायरेक्टर नवात इत्साराग्रिसिल ने मिस मेक्सिको फातिमा बॉश को “डम्बहेड” कह दिया, जिसके बाद कई कंटेस्टेंट्स ने इवेंट छोड़ दिया। नवात पर आरोप है कि फातिमा ने सोशल मीडिया पर जरूरी प्रमोशनल पोस्ट नहीं किए। मामला बढ़ने पर उन्होंने माफी मांग ली, लेकिन मिस यूनिवर्स ऑर्गेनाइजेशन ने उनके खिलाफ लीगल एक्शन की बात कही है।

मनिका पर टिकीं भारत की उम्मीदें

विवादों के बीच मनिका विश्वकर्मा लगातार अपने आत्मविश्वास और खूबसूरती से भारत का झंडा ऊंचा रखे हुए हैं। अब फैंस को इंतजार है कि क्या इस बार भारत मिस यूनिवर्स 2025 का ताज अपने नाम करेगा।

ये भी पढ़ें  विदेश सचिव मिस्री से मिले चीनी उप विदेश मंत्री, भारत-चीन के बीच सीधी उड़ानें पर बनी सहमति

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button