Entertainment

करीना की आंखों में सवाल, पृथ्वीराज के चेहरे पर गुस्सा, दायरा के पोस्टर्स ने बढ़ाया ट्रेलर का इंतजार

मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी है फिल्म, करीना कपूर खान बनी हैं DCP अजूनी कोहली, पृथ्वीराज सुकुमारन निभा रहे DCP रमन कुमार का किरदार, 31 अगस्त को आएगा फिल्म का ट्रेलर

एंटरटेनमेंट डेस्क, 30 अगस्त 2026:

करीना कपूर खान की अपकमिंग फिल्म दायरा को लेकर सस्पेंस बढ़ता जा रहा है। मेकर्स ने 29 अगस्त को फिल्म के दो नए solo posters जारी किए। इनमें करीना DCP अजूनी कोहली के किरदार में नजर आ रही हैं, जबकि पृथ्वीराज सुकुमारन DCP रमन कुमार की भूमिका में दिखे।

kareena-prithviraj-dayara-trailer-release-date (2)

करीना के पोस्टर में दिखा सख्त तेवर

ये भी पढ़ें:

करीना के पोस्टर में उनका किरदार काफी गंभीर नजर आ रहा है। चेहरे पर सख्ती, नजरों में आत्मविश्वास दिखता है। पीछे तेज रफ्तार ट्रकों के साथ पुलिस tape नजर आ रही है, जो फिल्म की कहानी में छिपे तनाव की तरफ इशारा करती है।

पृथ्वीराज के लुक ने बढ़ाया सस्पेंस

पृथ्वीराज के poster में वह एक press conference के बीच दिखाई दे रहे हैं। उनके चेहरे पर गुस्सा, गंभीरता साफ नजर आती है। इस लुक से उनके किरदार DCP रमन कुमार को लेकर कई सवाल खड़े होते हैं।

kareena-prithviraj-dayara-trailer-release-date (3)

मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी फिल्म

दायरा का निर्देशन मेघना गुलजार ने किया है। फिल्म की कहानी यश केस्वानी, सीमा अग्रवाल, मेघना गुलजार ने मिलकर लिखी है। यह Junglee Pictures, Pen Studios की पहली साझेदारी है। मेघना गुलजार इससे पहले Junglee Pictures के साथ तलवार, राजी जैसी फिल्मों पर काम कर चुकी हैं।

18 सितंबर को सिनेमाघरों में आएगी दायरा

फिल्म को Junglee Pictures, डॉ जयंतीलाल गडा के Pen Studios ने प्रोड्यूस किया है। Pen Marudhar फिल्म को डिस्ट्रीब्यूट कर रहा है। दायरा 18 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म का trailer 31 अगस्त को रिलीज किया जाएगा।

ये भी पढ़ें  सनी देओल का बड़ा अपडेट: 'जाट 2' और 'बॉर्डर 2' पर दी नई जानकारी, फैंस का एक्साइटमेंट बढ़ा

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button