Uttar Pradesh

तेंदुआ पहुंचा ​लखनऊ : शहर के पारा इलाके में दिखा तेंदुआ, लोगों में दहशत

​लखनऊ, 6 सितंबर 2025:

​यूपी की राजधानी लखनऊ के पारा इलाके में स्थित मोनार्क सिटी (डिप्टी खेड़ा) में शनिवार देर रात तेंदुए की मौजूदगी से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि रात करीब 11 बजे एक तेंदुआ कॉलोनी की गलियों में घूमता दिखाई दिया।

​घटना की जानकारी मिलते ही लोग घरों से बाहर आ गए। इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई, जिसमें तेंदुआ स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। ​स्थानीय निवासियों द्वारा दी गई सूचना के आधार पर वन विभाग और पुलिस की टीमों ने मौके पर पहुंचकर तेंदुए की तलाश शुरू कर दी है। इस घटना ने क्षेत्र में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है।

​गौरतलब है कि इससे पहले दुबग्गा और काकोरी इलाकों में भी तेंदुए देखे जा चुके हैं। लखनऊ के रिहायशी इलाकों में वन्यजीवों के आने की घटनाएं बढ़ रही हैं। वन विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और रात में अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने की अपील की है। तेंदुए की जल्द से जल्द तलाश कर उसे सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने का प्रयास जारी है।

ये भी पढ़ें:

Advertisement

ये भी पढ़ें  बनारस में वेदियों पर नाम, पद और शक्ति का खेल!

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link