Raebareli City

लव जेहाद : दलित युवती को शादी का झांसा देकर गोमांस खिलाया… युवक गिरफ्तार, परिवार फरार

सलोन कोतवाली क्षेत्र का मामला, युवती का आरोप शादी का भरोसा दिलाकर शारीरिक संबंध भी बनाए

विजय पटेल

रायबरेली, 7 फरवरी 2026:

रायबरेली जिले में लव जेहाद से जुड़ा एक मामला सामने आया है। यहां एक दलित हिंदू युवती ने मुस्लिम युवक पर शादी का झांसा देकर दो साल तक शारीरिक शोषण करने और बाद में धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। मामला सलोन कोतवाली क्षेत्र का है।

पीड़िता का कहना है कि उसके गांव में डॉक्टरी करने वाला युवक मुकीम, जो रसूलपुर गांव का रहने वाला है, लंबे समय से उसके संपर्क में था। उसने शादी का भरोसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। युवती का आरोप है कि जब उसने शादी के लिए ज़िद की तो युवक और उसके घरवालों ने शर्त रखी कि पहले गोमांस खाना होगा और धर्म बदलना पड़ेगा।

पीड़िता के अनुसार, दबाव में आकर उसने गोमांस खा लिया, इसके बावजूद युवक ने उससे शादी नहीं की। जब युवती को ठगी का एहसास हुआ तो वह सीधे युवक के घर पहुंची, जहां उसे साफ इनकार कर दिया गया।

इसके बाद युवती ने अपने परिजनों को पूरी बात बताई। परिजनों ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मुकदमा दर्ज किया और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और पीड़िता के बयान के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। परिवार के अन्य सदस्यों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button