एमएम खान
मोहनलालगंज (लखनऊ), 21 मार्च 2026:
निगोहां क्षेत्र स्थित एक गांव में तीन युवकों ने किशोरी से जबरन अश्लील हरकते करते हुये रेप करने का प्रयास किया। नाकाम होने पर आरोपियो ने किशोरी को धमकाकर उसके कपड़े उतरवाकर अश्लील वीडियो बना लिया और उसे वायरल कर दिया। आहत परिवार पीड़ित किशोरी को लेकर थाने पहुंचा। पुलिस ने केस दर्ज कर तीनो आरोपियो को हिरासत में लिया है।
गांव में रहने वाली किशोरी ने पुलिस को बताया कि उसके घर पर कोई नही था। वह पड़ोस की एक परचून की दुकान पर सामान लेने गयी थी वहां पर मौजूद गांव के नितिन लोधी ने उससे कहा कि तुम्हारे खेत में जानवर चर रहे है, जल्दी जाओ। यह सुनकर किशोरी खेत पहुंची तो वहां पहले से ही नितिन अपने साथी दयानन्द व शिवम के साथ मौजूद था जिसके बाद तीनों ने उसके साथ अश्लील हरकते करते हुये जबरन उसके कपड़े उतार दिए इस दौरान युवक दयानन्द ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया और संबंध बनाने की धमकी दी। उसके साथ रेप करने की कोशिश की गई।
किसी तरह आरोपियो के चगुंल से छुटकर किशोरी ने मौके से भाग कर घर आई व परिजनो को आपबीती बताई। बदनामी के डर से परिजन चुप्पी साध गये लेकिन आरोपियो ने 17 मार्च को किशोरी का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पीड़ित किशोरी के परिजनो को वीडियो वायरल होने की भनक लगी तो थाने पहुंचकर पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने आरोपी नितिन लोधी , दयानन्द व शिवम के विरुद्ध रेप के प्रयास समेत पास्को एक्ट की धाराओ में मुकदमा दर्ज कर तीनो आरोपियो को हिरासत में लिया है।






