Hardoi City

छह लोगों ने किया कुकर्म…फैक्ट्री कर्मचारी ने की आत्महत्या…सुसाइड नोट मिला, केस दर्ज

औद्योगिक क्षेत्र स्थित हल्दीराम फैक्ट्री में काम करता था कर्मचारी, सुसाइड के बाद मृतक के कपड़ों से पत्नी को मिला सुसाइड नोट

हरदोई, 17 जनवरी 2026:

हरदोई के औद्योगिक क्षेत्र स्थित हल्दीराम फैक्टरी के एक कर्मचारी की आत्महत्या के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। मृतक की जैकेट से मिले सुसाइड नोट के आधार पर ठेकेदार समेत छह लोगों के खिलाफ कुकर्म और आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया गया है।

घर में फांसी लगाकर दी थी जान

फर्रुखाबाद का रहने वाला 34 वर्षीय युवक संडीला स्थित हल्दीराम नमकीन फैक्टरी में काम करता था।
उसने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी थी। परिवार ने उसी वक्त उसका अंतिम संस्कार कर दिया था। सुसाइड के कुछ दिन बाद जब उसकी पत्नी कपड़े समेट रही थी, तो जैकेट की जेब से एक सुसाइड नोट मिला। इसके बाद पूरा मामला सामने आया।

कमरे में बुलाकर शराब पिलाई, किया कुकर्म

सुसाइड नोट के मुताबिक ठेकेदार विवेक मिश्रा ने अपने साथियों आलोक, ब्रजेश, लवकुश, गणेश और डीके के साथ युवक को संडीला के मुरारनगर इलाके में एक कमरे में बुलाया था। वहां उसे जबरन शराब पिलाई गई और नशीले इंजेक्शन लगाए गए। इसके बाद सभी आरोपियों ने बारी-बारी से उसके साथ गलत हरकत की। इस घटना से टूटकर युवक ने आत्महत्या कर ली।

पत्नी की तहरीर पर दर्ज हुआ केस

सीओ संडीला संतोष सिंह ने बताया कि मृतक की पत्नी की शिकायत और सुसाइड नोट के आधार पर छह नामजद आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने और अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस अब सबूत जुटाने और आरोपियों की गिरफ्तारी में लगी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button