Hardoi City

रात में चोरी छिपे चल रहा था मिट्टी का अवैध खनन…जेसीबी, कार व चार डंपर जब्त, दो गिरफ्तार

पुलिस को मिली थी संडीला के ग्राम महसोना क्षेत्र में अवैध रूप से मिट्टी खनन किए जाने की सूचना, छापे के दौरान मचा रहा हड़कंप

हरदोई, 14 दिसंबर 2025:

जनपद हरदोई में अवैध खनन के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। संडीला थाना पुलिस ने अवैध मिट्टी खनन में लिप्त एक जेसीबी मशीन, एक कार और चार डंपरों को जब्त किया है। इस दौरान दो आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के मुताबिक, बीती रात संडीला थाना पुलिस को ग्राम महसोना क्षेत्र में अवैध रूप से मिट्टी खनन किए जाने की सूचना मिली थी। सूचना की गंभीरता को देखते हुए उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुए तत्काल पुलिस टीम गठित की गई और मौके पर छापेमारी की गई।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने अवैध खनन में प्रयुक्त एक जेसीबी मशीन, एक कार और चार डंपरों को कब्जे में ले लिया। साथ ही मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान इकबाल पुत्र सूबेदार निवासी हरदासपुर, थाना कछौना और जहूर पुत्र हजारी निवासी कोंडरा कहचारी, थाना कासिमपुर, जनपद हरदोई के रूप में हुई है। पुलिस ने सभी जब्त वाहनों को मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत सीज कर दिया है। वहीं, गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें:

इस पूरी कार्रवाई का नेतृत्व प्रभारी निरीक्षक विद्यासागर पाल ने किया। पुलिस का कहना है कि जनपद में अवैध खनन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें  अयोध्या: आस्था से निकला विकास का रास्ता... अर्थव्यवस्था को मिली उड़ान

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link