Lucknow City

डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार पिकअप, हवा में उछलकर सड़क पर बिखरे ऑक्सीजन सिलेंडर, चालक-परिचालक की मौत

लखनऊ-रायबरेली हाईवे पर निगोहां के शेखपुरा टोल प्लाजा के पास हुआ हादसा, वाहन चालकों में मची अफरा-तफरी, यातायात प्रभावित, मृतकों की पहचान प्रयागराज और जौनपुर निवासियों के रूप में हुई, गाड़ी का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त

एमएम खान

मोहनलालगंज (लखनऊ), 16 अक्टूबर 2026ः

यूपी की राजधानी लखनऊ में लखनऊ-रायबरेली हाईवे पर निगोहां के शेखपुरा टोल प्लाजा के पास शुक्रवार शाम ऑक्सीजन सिलेंडरों से लदी तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप में लदे सिलेंडर हवा में उछलकर सड़क पर दूर-दूर तक बिखर गए। गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में चालक और परिचालक की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान टोल प्लाजा के पास थोड़ी देर के लिए यातायात भी प्रभावित हो गया। गनीमत रही कि इस दौरान कोई राहगीर घायल नहीं हुआ।
lucknow-raebareli-highway-pickup-accident-oxygen-cylinders (2)

पुलिस से मिली जानकरी के अनुसार हादसा शुक्रवार शाम को हुआ। सूचना मिलते ही निगोहां थाने की पुलिस मौके पर पहुंची तो पिकअप डिवाइडर से टकराई मिली और सिलेंडर सड़क पर चारों तरफ बिखरे पड़े थे। हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई और वाहन चालकों ने डर के कारण अपने वाहन रोक दिए। इस कारण कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हो गया। सिलेंडरों के सड़क पर गिरने से किसी गाड़ी को क्षति नहीं पहुंची। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई।

ये भी पढ़ें:

पिकअप का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर दब गया था, जिससे चालक और परिचालक केबिन में फंस गए। राहगीरों और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला गया और सीएचसी मोहनलालगंज पहुंचाया गया। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान चालक इन्द्रजीत पटेल निवासी प्रयागराज और परिचालक रमेश चन्द्र निवासी जौनपुर के रूप में हुई। पुलिस ने बताया कि पिकअप लखनऊ से ऑक्सीजन सिलेंडर भरवाकर वापस प्रयागराज जा रही थी। तेज रफ्तार के कारण चालक नियंत्रण खो बैठा और पिकअप डिवाइडर से टकरा गई। पुलिस ने बिखरे सिलेंडरों को हटवाकर यातायात सुचारू कराया।

Advertisement

ये भी पढ़ें  आंधी-तूफान का कहर...96 की मौत, दो महिलाओं के गर्दन सिर कटे, बरेली में टीन शेड संग उड़ा युवक

Anurag Chaturvedi

अनुराग चतुर्वेदी पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता, लेखन और संपादन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए खबरों को निष्पक्षता और गहराई के साथ जनता के सामने रखा है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link