Lucknow City

लखनऊ : सरोज इंस्टीट्यूट का प्रशासनिक ब्लॉक सील, इन संस्थानों पर भी हुआ एक्शन… जानें वजह

हाउस टैक्स के बड़े बकायेदारों पर नगर निगम हुआ सख्त, अहिमामऊ स्थित सरोज इंस्टीट्यूट पर 51 लाख बकाया, नोटिस के बाद हुई कार्रवाई

लखनऊ, 21 नवंबर 2025:

यूपी की राजधानी लखनऊ में नगर निगम ने हाउस टैक्स के बड़े बकायेदारों पर कड़ा रुख अपनाते हुए सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। बार-बार नोटिस देने के बावजूद बकाया हाउस टैक्स जमा नहीं करने वाले भवन स्वामियों और संस्थानों के खिलाफ नगर निगम की टीमें अभियान चला रही हैं।

इस कार्रवाई के तहत शहर के सुल्तानपुर रोड पर अहिमामऊ स्थित सरोज इंस्टीट्यूट (इंजीनियरिंग कॉलेज) के प्रशासनिक ब्लॉक को सील कर दिया गया। इस संस्थान पर 51 लाख रुपये गृहकर बकाया है। बताया गया कि अंतिम मौका दिए जाने के बाद भी भुगतान न होने पर यह कार्रवाई की गई। सीलिंग के दौरान टीम को विरोध का भी सामना करना पड़ा लेकिन पुलिस बल की मौजूदगी में कार्रवाई पूरी की गई।

इसके अलावा शहीद पथ के पास स्थित विनायक मार्बल के कार्यालय को भी सील किया गया। इस प्रतिष्ठान पर 5.37 लाख रुपये से अधिक का हाउस टैक्स बकाया है। वहीं, गोमतीनगर विस्तार में शानोक डॉट कॉम कॉम्प्लेक्स को 4.29 लाख रुपये के बकाये के कारण सील किया गया।

नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि हाउस टैक्स के अन्य बड़े बकाएदारों के खिलाफ की कार्रवाई की जाएगी। नोटिस के बावजूद बकाया टैक्स नहीं जमा करने पर मकान व प्रतिष्ठान सील किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button