Maharashtra

महाराष्ट्र : रेलवे ट्रैक पर सेल्फी ले रहा था 24 वर्षीय युवक, पीछे से आई ट्रेन और रौंदते चली गई।

ठाणे, 6 फरवरी 2025

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में रेलवे पटरी पर सेल्फी लेते समय एक 24 वर्षीय व्यक्ति की लंबी दूरी की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी। कल्याण स्थित राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना मंगलवार शाम अंबरनाथ और बदलापुर स्टेशनों के बीच एक फ्लाईओवर के नीचे हुई।

जीआरपी के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक पंधारी कांडे ने बताया कि पश्चिम बंगाल निवासी साहिर अली नामक व्यक्ति ठाणे के अंबरनाथ इलाके में अपने रिश्तेदारों से मिलने गया था। मंगलवार को वह अपने रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ सेल्फी और ग्रुप फोटो लेने के लिए फ्लाईओवर के नीचे रेलवे पटरियों के पास गए थे।

अधिकारी ने बताया कि सेल्फी लेते समय वह पीछे से आ रही तेज रफ्तार कोयना एक्सप्रेस को नहीं देख पाया। वह व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

ये भी पढ़ें:

सूचना मिलने के बाद कल्याण जीआरपी के जवान मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया।

Advertisement

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज कर लिया है और इसकी जांच की जा रही है।

रेलवे और पुलिस अधिकारियों ने लोगों को रेलवे पटरियों पर अतिक्रमण के खतरों के बारे में चेतावनी दी है।

ये भी पढ़ें  महाकुंभ के इस शिविर में पूजे जाते हैं यमराज, राजस्थान में मंदिर भी बनवाएंगी संजोगिता माता

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link