Maharashtra

महाराष्ट्र : रोड रोलर के सामने सो रहा था मजदूर, चालक ने बिना देखे चला दिया, हुई दर्दनाक मौत

ठाणे, 8 जनवरी 2025

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक रोड रोलर के कुचलने से 25 वर्षीय एक मजदूर की मौत हो गई,। कोनगांव पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि घटना मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे हुई जब पीड़ित प्रकाशकुमार लड्डू महंतो दोपहर के भोजन के बाद भिवंडी शहर में एक निर्माण स्थल के पास खड़े रोड रोलर के सामने सो रहे थे। उन्होंने बताया कि रोड रोलर चालक ने बिना जांच किए वाहन चला दिया जिससे मजदूर की कुचलकर मौत हो गई।

बाद में शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिवंडी के एक सरकारी अस्पताल में भेज दिया गया।

पुलिस ने कहा कि पीड़ित के एक सहकर्मी की शिकायत के आधार पर, पुलिस ने रोड रोलर चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 106 (लापरवाही से मौत का कारण) और 281 (सार्वजनिक रास्ते पर लापरवाही से वाहन चलाना) के तहत मामला दर्ज किया है।

ये भी पढ़ें:

उन्होंने बताया कि अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है और घटना की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें  "लाडली बहन योजना: फॉर्म भरने के नाम पर धोखाधड़ी, महिलाओं का प्रदर्शन"

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link