Uttar Pradesh

मथुरा प्रवास : राष्ट्रपति ने रामकृष्ण मिशन की सेवाओं को सराहा…संत प्रेमानंद से की मुलाकात

मथुरा प्रवास के दूसरे दिन राष्ट्रपति ने रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम में ऑन्कोलॉजी ब्लॉक का शुभारंभ किया, बाबा नीम करौरी की समाधि स्थल पर नवाया शीश, राज्यपाल भी रहीं साथ

मथुरा, 20 मार्च 2026:

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने शुक्रवार को मथुरा प्रवास के दूसरे दिन वृंदावन स्थित में रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम के नंद किशोर सोमानी ऑन्कोलॉजी ब्लॉक का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने संत प्रेमानंद से भी मुलाकात की। इनसे पूर्व वो बाबा नीम करौरी की समाधि स्थल पर जाकर शीश नवाया। इस दौरान राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी साथ रहीं।

WhatsApp Image 2026-03-20 at 3.01.33 PM

रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम में आयोजित उद्घाटन समारोह में राष्ट्रपति ने कहा कि वृंदावन की पावन धरा केवल एक भू-भाग नहीं, बल्कि दिव्यता और भक्ति का जीवंत अनुभव है, जहां प्रत्येक कण में भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं की गूंज सुनाई देती है। रामकृष्ण परमहंस की गहन भक्ति ने एक ऐसी प्रबल धारा को प्रवाहित किया जिसे उनके अनन्य शिष्य स्वामी विवेकानंद ने मानवता के हित में एक संस्था का रूप भी दिया। जनहित के कार्यों के माध्यम से रामकृष्ण मिशन ने यह सिद्ध किया है कि सच्ची निःस्वार्थ सेवा और करुणा ही आध्यात्मिकता की वास्तविक अभिव्यक्ति है।

कैंसर आज सबसे गंभीर स्वास्थ्य चुनौतियों में से एक है। समय पर रोग की पहचान और उच्च स्तरीय उपचार तक पहुंच, रोगी के जीवन को बचाने में निर्णायक सिद्ध हो सकती है। सेवा-भाव से संचालित चिकित्सा संस्थानों की समाज में विशेष भूमिका होती है। वे केवल रोग का उपचार ही नहीं करते, बल्कि रोगियों और उनके परिवारों के जीवन में आशा, विश्वास और सम्मान का संचार भी करते हैं।

WhatsApp Image 2026-03-20 at 3.01.33 PM (1)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button