Uttar Pradesh

मेरठ : गोदाम से डेढ़ लाख रुपयों संग सीसीटीवी कैमरा भी उड़ाया… तब तक हो चुका रिकॉर्ड

अनमोल शर्मा

मेरठ, 26 नवंबर 2024:

यूपी के मेरठ में एक चोर ने कोल्ड ड्रिंक के गोदाम को निशाना बनाया। सुबह गोदाम में दाखिल हुआ चोर करीब डेढ़ लाख रुपये के साथ वहां लगा सीसीटीवी कैमरा भी समेट ले गया। इससे पहले उसका कारनामा सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो चुका था।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उसके आधार पर पुलिस चोर की पहचान करने की कोशिश कर रही है। यह घटना मेरठ के ब्रह्मपुरी क्षेत्र में लिसाड़ी रोड स्थित गोदाम में हुई। गोदाम मालिक इरफान मलिक ने पुलिस को घटना की जानकारी दी और सीसीटीवी फुटेज सौंपा।

ये भी पढ़ें:

फुटेज से तलाश करने में जुटीं दो टीमें

Advertisement

एसपी सिटी आयुष विक्रम ने बताया कि घटना की गहराई से जांच की जा रही है। चोरी के मामले का खुलासा करने के लिए दो टीमें बनाई गई हैं। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसकी तलाश की जा रही है।

ये भी पढ़ें  UP Cabinet Meeting : मैनपुरी सैनिक स्कूल को 9.524 हेक्टेयर जमीन, प्रयागराज में बनेगा ऑडिटोरियम और महिला हास्टल

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link