Entertainment

बीट्स पर धड़केगी मुंबई… हिप-हॉप की दुनिया लेकर आ रही है ‘येतो का नाय’ मूवी

मराठी हिप-हॉप कल्चर पर आधारित फिल्म येतो का नाय का ऐलान, हिंदी संस्करण वाईकेएन पहला वार भी आएगा, युवाओं के संघर्ष, सपनों, दोस्ती और पहचान की तलाश को संगीत और स्ट्रीट कल्चर के जरिए दिखाने की तैयारी

एंटरटेनमेंट डेस्क, 30 मई 2026

भारतीय सिनेमा में अलग किस्म की कहानियों के लिए पहचान बना चुका होम्बले फिल्म्स अब हिप-हॉप म्यूजिक की दुनिया को बड़े पर्दे पर उतारने जा रहा है। प्रोडक्शन हाउस ने अपनी नई म्यूजिकल फिल्म येतो का नाय की घोषणा की है। इसके साथ ही फिल्म के हिंदी संस्करण वाईकेएन पहला वार का भी ऐलान किया गया है।

फिल्म की कहानी मुंबई की पृष्ठभूमि पर आधारित है। इसमें शहर के युवाओं की जिंदगी, उनके ख्वाब, संघर्ष, दोस्ती, मोहब्बत और अपनी पहचान बनाने की जद्दोजहद को हिप-हॉप संगीत और स्ट्रीट कल्चर के साथ पेश किया जाएगा। मेकर्स का दावा है कि फिल्म दर्शकों को एक अलग सिनेमाई अनुभव देगी।

इस प्रोजेक्ट का निर्माण विजय किरागांदुर कर रहे हैं, जबकि निर्देशन की जिम्मेदारी सारंग संजीव साठे के पास है। कहानी सारंग संजीव साठे, सुजॉय जाधव, सृष्टि तावड़े और श्रेयस सगवेकर ने मिलकर लिखी है। हर्षवीर ओबेरॉय सिनेमैटोग्राफी संभाल रहे हैं, जबकि संगीत एवी प्रफुल्लचंद्र ने तैयार किया है। फिल्म की शूटिंग इस समय मुंबई में चल रही है।

ये भी पढ़ें:

मेकर्स इसे इसी साल सिनेमाघरों में रिलीज करने की तैयारी में हैं। माना जा रहा है कि इसकी म्यूजिकल थीम और युवा केंद्रित कहानी दर्शकों को आकर्षित कर सकती है। येतो का नाय के जरिए मराठी हिप-हॉप कल्चर को राष्ट्रीय स्तर पर नया मंच मिलने की उम्मीद है। फिल्म में सड़क से जुड़े संगीत, भावनाओं और स्थानीय संस्कृति को असल रंग में दिखाने की कोशिश की जा रही है।

होम्बले फिल्म्स इससे पहले केजीएफ चैप्टर 1, कांतारा, सालार पार्ट 1 सीजफायर और महावतार नरसिम्हा जैसी चर्चित फिल्मों का निर्माण कर चुका है। क्षेत्रीय कहानियों को व्यापक दर्शक वर्ग तक पहुंचाने की वजह से यह बैनर पिछले कुछ वर्षों में भारतीय सिनेमा में अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहा है।

READ MORE

ये भी पढ़ें  'भूत बंगला' का ट्रेलर रिलीज...अक्षय की कॉमेडी के साथ डर का नया ट्विस्ट

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button