Uttar Pradesh

नगर पंचायत की दबंगई! गुमटियां तोड़ीं, सामान फेंका….अब व्यापारियों ने SDM को सौंपा ज्ञापन

आदित्य मिश्र

अमेठी, 30 मई 2025:

अमेठी नगर पंचायत द्वारा एक दिन पहले चलाए गए अतिक्रमण हटाओ अभियान पर अब विवाद गहराता जा रहा है। आरोप है कि नगर पंचायत की टीम ने गरीबों की गुमटियां तोड़ दीं और उनका सामान सड़क पर फेंक दिया। इस कार्रवाई से नाराज व्यापारियों ने आज तहसील पहुंचकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।

उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला अध्यक्ष महेश सोनी की अगुवाई में सौंपे गए ज्ञापन में छह सूत्रीय मांगें रखी गई हैं। व्यापारियों का आरोप है कि कार्रवाई से पहले किसी को नोटिस तक नहीं दिया गया और सिर्फ चुनिंदा दुकानों को निशाना बनाया गया।

व्यापारियों ने रेहड़ी-पटरी, फल-सब्ज़ी मंडी समेत सभी मंडियों के लिए स्थायी व्यवस्था की मांग की है। साथ ही नगर पंचायत द्वारा मकान रजिस्ट्रेशन के नाम पर हो रही अतिरिक्त वसूली पर रोक लगाने की भी मांग की गई। चेतावनी दी गई है कि 15 दिन में कार्रवाई न हुई तो व्यापारी सड़कों पर उतरेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button