Uttar Pradesh

विश्व बैंक अध्यक्ष ने यूपी सरकार को सराहा…सीएम ने किया एआई प्रज्ञा प्रोग्राम का एलान

लखनऊ, 9 मई 2025:

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से शुक्रवार को
विश्व बैंक के अध्यक्ष अजय बंगा ने मुलाकात की। इस दौरान एक बैठक में अजय बंगा ने यूपी में हो रहे बेहतरीन कार्यों के लिए सीएम की लीडरशिप को सराहा। इस दौरान सीएम ने पोषण मिशन कार्यक्रम में छह माह से छह वर्ष के बच्चों को जोड़ने की बात कही वहीं प्रदेश में एआई प्रज्ञा प्रोग्राम की शुरुआत का एलान किया। इस प्रोग्राम के तहत दस लाख युवाओं को रोजगार के लिए ट्रेनिंग दी जाएगी।

हेल्थ केयर पर मदद के लिए विश्व बैंक तैयार

शुक्रवार को विश्व बैंक अध्यक्ष अजय बंगा लखनऊ के दौरे पर रहे। सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करने के बाद दोनों ने मंत्रियों व अफसरों के साथ बैठक की। इस बैठक में विश्व बैंक का प्रतिनिधिमंडल भी मौजूद रहा। बैठक में अजय बंगा ने कहा कि विकसित यूपी के बिना विकसित भारत की कल्पना साकार नहीं हो पाती। यहां सीएम की लीडरशिप में मंत्री व अफसर बेहतर कार्य कर रहे है। कानून व्यवस्था, व्यापार व उद्योग नीतियां सभी पहलू से यूपी में बेहतर वातावरण तैयार हुआ है। बिना दृढ संकल्प के ऐसा नहीं हो सकता है। हेल्थ केयर पर बेहतर कार्य हो रहा है किसी भी मदद पर विश्व बैंक तैयार है।

ये भी पढ़ें:

एआई प्रज्ञा प्रोग्राम में ट्रेंड होंगे दस लाख युवा, मिलेगा सर्टिफिकेट

सीएम ने कहा प्रदेश में एआई प्रज्ञा के नए कार्यक्रम का शुभारंभ किया जा रहा है। इसके तहत प्रदेश के दस लाख युवाओं को ट्रेनिंग दी जायेगी। युवाओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के तहत साइबर सुरक्षा, मशीन लर्निंग, डेटा एनालिसिस जैसे उन्नत तकनीकी क्षेत्रों में उन्हें प्रशिक्षित कर सर्टिफिकेट दिया जाएगा। इससे प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार की अनन्त संभावनाओं के दरवाजे खोलेगी।

छह माह से छह वर्ष तक के बच्चे पोषण मिशन से जुड़ेंगे

सीएम ने कहा पोषण मिशन कार्यक्रम के तहत अभिनव प्रयास किये जा रहे है। ये तय किया गया है कि प्रदेश में छह माह से छह वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे को मिशन से जोड़ेंगे। इससे कुपोषित बच्चे और कुपोषित मां के साथ सभी स्कूली बच्चों को कवर किया जाएगा। विश्व बैंक अध्यक्ष के सुझाव पर इसे और बेहतर बनाने के लिए यूपी से एक दल इंडोनेशिया भेजा जाएगा।

ये भी पढ़ें  Mahakumbh 2025: गैर हिन्दी भाषी श्रद्धालुओं को नहीं होगी परेशानी, 12 क्षेत्रीय भाषाओं में होगी अनाउंसमेंट

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link