Lucknow City

पहले कभी नहीं देखा होगा ऐसा दमदार प्रोसेसर और पावरफुल परफॉर्मेंस! जानिए OnePlus 15 की क्या है कीमत

OnePlus 15 लॉन्च हो गया है। 7300mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 और 50MP ट्रिपल कैमरा के साथ ये फोन पावर और परफॉर्मेंस का नया मापदंड सेट कर सकता है।

लखनऊ, 13 नवंबर 2025 :

OnePlus ने आखिरकार अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 15 भारत में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे आज शाम 7 बजे एक ग्रैंड इवेंट में पेश किया। चीन में धमाल मचाने के बाद अब यह फोन भारत में भी दस्तक दे चुका है। इस बार OnePlus ने कोई “S” वेरिएंट नहीं लाया, बल्कि पूरा ध्यान परफॉर्मेंस और बैटरी पर दिया गया है।

दमदार प्रोसेसर और पावरफुल परफॉर्मेंस

OnePlus 15 में कंपनी ने अब तक का सबसे एडवांस Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया है। यह 3nm टेक्नोलॉजी पर बना है जो स्पीड और एफिशिएंसी दोनों में शानदार है। फोन में 6.78 इंच का AMOLED LTPO डिस्प्ले है, जिसका 165Hz रिफ्रेश रेट हर स्क्रॉल को बेहद स्मूद बना देता है। इसके साथ मिलता है Adreno 840 GPU, जो गेमिंग और ग्राफिक्स के लिए बेहतरीन है। OnePlus 15 में 16GB तक LPDDR5X RAM और 1TB तक UFS 4.1 स्टोरेज दी गई है। मतलब, न लैग होगा न जगह की कमी।

7300mAh बैटरी: पहली बार इतनी बड़ी पावर

इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7300mAh की बैटरी है।
यह दुनिया का पहला ग्लोबल फ्लैगशिप फोन है जिसमें इतनी बड़ी बैटरी दी गई है।
फोन में 120W सुपरफास्ट वायर्ड चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग दोनों का सपोर्ट है।
सिर्फ कुछ ही मिनटों में फोन फुल चार्ज हो जाएगा।

50MP ट्रिपल कैमरा सेटअप

फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए OnePlus 15 में है धमाकेदार कैमरा सिस्टम। इसमें मिलता है 50MP का Sony IMX906 मेन कैमरा OIS सपोर्ट के साथ, 50MP अल्ट्रा-वाइड और 50MP टेलीफोटो लेंस भी दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 32MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है।

नया सॉफ्टवेयर और स्मार्ट फीचर्स

यह फोन Android 16 पर आधारित OxygenOS 16 पर चलता है। यह OnePlus का पहला फोन है जो नए OxygenOS 16 के साथ आया है। इसमें नए एनिमेशन, लॉक स्क्रीन कस्टमाइजेशन और Google Gemini कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स मिलते हैं। हालांकि, इस बार कंपनी ने अलर्ट स्लाइडर बटन को हटा दिया है।

डिज़ाइन और बिल्ड क्वालिटी

OnePlus 15 का लुक बेहद प्रीमियम है। इसकी मोटाई सिर्फ 8.1mm है और वजन 211 ग्राम। फोन को पानी और धूल से बचाने के लिए इसमें IP66, IP68, IP69 तक की रेटिंग दी गई है।

कीमत और ऑफर्स

OnePlus 15 की शुरुआती कीमत ₹72,999 रखी गई है, जो 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की है। वहीं, टॉप मॉडल 16GB RAM + 512GB स्टोरेज की कीमत ₹79,999 है। अगर आप HDFC बैंक कार्ड से खरीदते हैं तो ₹68,999 की शुरुआती कीमत पर यह मिल सकता है। इसके साथ लिमिटेड टाइम ऑफर के तहत OnePlus Nord Buds 3 फ्री दिए जाएंगे। फोन की ओपन सेल 13 नवंबर 2025 की रात 8 बजे से शुरू हो चुकी है।

क्यों है खास?

पहला ग्लोबल फ्लैगशिप फोन 7300mAh बैटरी के साथ

Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर

50MP ट्रिपल कैमरा सेटअप

120W फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग

OxygenOS 16 के नए फीचर्स

कुल मिलाकर, OnePlus 15 सिर्फ एक फोन नहीं, बल्कि पावर, परफॉर्मेंस और डिजाइन का परफेक्ट कॉम्बिनेशन है। अगर आप फ्लैगशिप फोन लेने की सोच रहे हैं, तो यह आपके लिए बेस्ट ऑप्शन बन सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button