Lucknow City

पिस्टल लेकर वकील के बंद घर में घुसे चोर…लॉकर तोड़ा, जेवरों से भरी तिजोरी उठा ले गए

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात, बाइक से आये थे नकाबपोश चोर, पुलिस को लंबे समय तक रेकी कर घटना को अंजाम देने का शक

नितिन द्विवेदी

राजाजीपुरम (लखनऊ), 14 नवंबर 2025:

लखनऊ के तालकटोरा थाना क्षेत्र में चोरों ने रूकुंदीपुर में अधिवक्ता के बंद पड़े घर को निशाना बनाया। पहले मेन गेट का ताला तोड़ा, फिर अंदर घुसकर अलमारी का लॉकर फोड़ दिया और जेवरों से भरी पूरी तिजोरी ही उठा ले गए!

अधिवक्ता अमित साहू ने बताया कि वे पिछले दो हफ्तों से अपने दूसरे घर कैम्पवेल रोड स्थित मकान में रह रहे थे। बुधवार रात करीब 11 बजे वही चले गए थे। सुबह जब लौटे तो देखा कि मेन गेट खुला है, अंदर का सारा सामान अस्त-व्यस्त और अलमारी का लॉकर टूटा हुआ पड़ा है। करीब दो लाख रुपये की नगदी और ज्वैलरी गायब थी। चोर घर में रखी 30 से 35 लाख रुपये की ज्वैलरी से भरी तिजोरी भी साथ ले गए।

ये भी पढ़ें:

सीसीटीवी फुटेज देखने पर पता चला कि दो नकाबपोश चोर बाइक पर आए थे और उनके हाथों में पिस्टल भी थी। फुटेज में दोनों को तिजोरी उठाकर ले जाते साफ देखा जा सकता है। वकील ने घटना की शिकायत तालकटोरा थाने में दी है। थाने के इंस्पेक्टर कुलदीप दुबे ने बताया कि चोरों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। फिलहाल यह साफ हुआ है कि अधिवक्ता पिछले एक महीने से दूसरे मकान में रह रहे थे, और चोरों ने मौका पाकर तड़के सुबह वारदात को अंजाम दिया।

ये भी पढ़ें  लखनऊ में LDA का बुलडोजर एक्शन : 50 बीघा में चल रही अवैध प्लाटिंग ध्वस्त

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button