Lucknow City

UP में वोटरलिस्ट के SIR पर सियासी संग्राम : सपा ने जिलों में लगाई निगरानी टीमें, दिए ये निर्देश

प्रदेश में चुनिंदा नाम कटने का आरोप लगा रही समाजवादी पार्टी, नियुक्त किए विशेष पदाधिकारी देंगे पार्टी कार्यालय को रिपोर्ट

लखनऊ, 27 नवंबर 2025:

यूपी में वोटरलिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision-SIR) अभियान को लेकर राजनीतिक बयानबाजी चल रही है। चुनाव आयोग के इस अभियान के तहत मतदाताओं से विशेष फॉर्म भरवाए जा रहे हैं। इस प्रक्रिया पर विपक्ष गंभीर सवाल उठा रहा है।

सबसे मुखर सपा ने SIR अभियान में अनियमितताओं और चुनिंदा नामों को वोटर लिस्ट से हटाने का आरोप लगाया है। पार्टी ने दावा किया है कि कई क्षेत्रों में मतदाताओं के नाम जानबूझकर काटे जा रहे हैं। इससे लोकतांत्रिक प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है।

इसी के चलते सपा ने एक अहम कदम उठाते हुए सभी जिलों में विशेष पदाधिकारी नियुक्त कर दिए हैं। वे SIR प्रक्रिया की जमीनी निगरानी करेंगे। सपा की ओर से जारी पत्र में पदाधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे तुरंत अपने-अपने आवंटित जिलों की विधानसभाओं का दौरा करें। बीएलओ तथा बूथ प्रभारियों की सूची की समीक्षा करें।

ये भी पढ़ें:

पार्टी ने यह भी कहा है कि बूथों पर वितरित किए गए फॉर्म, जमा हुए फॉर्म और ऑनलाइन अपलोड में आए आंकड़ों की सघन जांच की जाए। पदाधिकारियों से कहा गया है कि वे अपनी विस्तृत रिपोर्ट जल्द पार्टी कार्यालय को भेजें ताकि स्थिति की स्पष्ट तस्वीर सामने आ सके।

ये भी पढ़ें  बैठक में गूंजा ड्रेन खुदाई का मुद्दा, किसान बोले... समाधान नहीं हुआ तो करेंगे धरना-प्रदर्शन

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button