NationalUttar Pradesh

नहर में पैसे डालने के बहाने रुकी गर्भवती महिला ने पुल से लगा दी छलांग… देखता रह गया पति

अशरफ अंसारी

इटावा, 20 मार्च 2025:

यूपी इटावा जिले के बसरेहर थाना क्षेत्र में एक गर्भवती महिला ने नहर में छलांग लगा दी। घटना उस समय हुई जब महिला अपने पति के साथ मायके से ससुराल लौट रही थी।

जानकारी के अनुसार शिवम गुरुवार को अपनी 25 वर्षीय गर्भवती पत्नी खुशबू को मायके से घर लेकर जा रहा था। जैसे ही उनकी बाइक लोहिया नहर पुल के पास पहुंची, खुशबू ने नहर में रुपये डालने के बहाने उतरकर अचानक नहर में छलांग लगा दी। शिवम के शोर मचाने पर आसपास के लोग जमा हो गए और पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गौताखोरों की मदद से महिला की तलाश शुरू की।

पारिवारिक विवाद बना छलांग की वजह?

खुशबू की मां निर्मला ने बताया कि उनकी बेटी की शादी 11 दिसंबर 2021 को औरैया जिले के उमरेन गांव के रहने वाले शिवम के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही दंपति के बीच विवाद चल रहा था। खुशबू पिछले दो महीने से अपने मायके में रह रही थी और वह चार महीने की गर्भवती थी।

निर्मला ने यह भी आरोप लगाया कि खुशबू के ससुराल वाले उसका सही तरीके से ख्याल नहीं रख रहे थे। बुधवार को शिवम ने मायके आकर खुशबू को वापस ले जाने की बात कही। खुशबू ने जाने से इनकार किया, लेकिन परिवार के समझाने पर वह पति के साथ जाने को तैयार हो गई।

ये भी पढ़ें  मेरठ: सूट-बूट में आए चोर…शादी में शगुन का बैग उड़ाया, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात!

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button