Uttar Pradesh

चार शिक्षक राष्ट्रीय वालीबॉल प्रतियोगिता के बने रेफरी

जिले के चार शिक्षक राष्ट्रीय विद्यालयी वॉलीबॉल प्रतियोगिता में निभाएंगे रेफरी की भूमिका

रायबरेली, 4 नवंबर 2024

उत्तर प्रदेश के बरेली में आयोजित होने वाली 68वीं राष्ट्रीय विद्यालयी वॉलीबॉल चैंपियनशिप में जिले के चार शिक्षकों का चयन रेफरी के रूप में किया गया है।

बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत अलग-अलग ब्लॉकों के चार शिक्षकों का चयन किया गया है है। रेफरी के रूप में चयनित होने वाले शिक्षकों में ऊंचाहार ब्लॉक के अजय कुमार वर्मा और दिलीप कुमार, राही ब्लॉक के गौरव यादव और मनोज कुमार है। बरेली ज़िले में स्थानीय जीआईसी मैदान पर 6 से 10 नवंबर तक होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग की 31 टीमों व महिला वर्ग की 29 टीमों समेत देश के विभिन्न 33 राज्यों की टीमें प्रतिभाग करेंगी।

ये भी पढ़ें:

Advertisement

ये भी पढ़ें  मेरठ : दरोगा की पिस्टल छीन कर भागे बदमाश को पुलिस ने सिखाया सबक, पैर में लगी गोली

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link