Ayodhya

राम मंदिर चढ़ावा चोरी कांड : अब रमाशंकर मिश्रा और सुभाष चंद्र उगलेंगे राज

मुख्य आरोपी और SBI का रिटायर्ड कर्मचारी 14 घंटे की पुलिस रिमांड पर, जेल से पुलिस लाइन लाकर शुरू हुई पूछताछ, अदालत ने 7 दिन की मांग के बजाय दी 14 घंटे की रिमांड

अनिल निषाद

अयोध्या, 15 जुलाई 2026:

रामनगरी अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी के मामले की जांच अब तेजी से आगे बढ़ रही है। पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपी रमाशंकर मिश्रा और भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के सेवानिवृत्त कर्मचारी सुभाष चंद्र श्रीवास्तव को 14 घंटे की पुलिस रिमांड पर लिया है। बुधवार सुबह करीब 8 बजे पुलिस टीम स्थानीय जेल पहुंची और दोनों आरोपियों को पुलिस लाइन लाकर पूछताछ शुरू की।

रमाशंकर के बैंक खाते में मिले 7.32 लाख रुपये

ये भी पढ़ें:

पुलिस के अनुसार जरूरत पड़ने पर दोनों आरोपियों को उनके घर भी ले जाया जा सकता है जिससे मामले से जुड़े साक्ष्य जुटाए जा सकें। जांच में सामने आया है कि रमाशंकर मिश्रा की जिम्मेदारी राम मंदिर में चढ़ावे की रकम को काउंटिंग रूम तक पहुंचाने की थी। पुलिस जांच के दौरान उसके बैंक खाते में 7.32 लाख रुपये मिलने की जानकारी सामने आई है।

कैश गिनने वाले कर्मचारियों की निगरानी करते थे सुभाष

वहीं, सेवानिवृत्त बैंककर्मी सुभाष चंद्र श्रीवास्तव चढ़ावे की रकम गिनने वाले कर्मचारियों की निगरानी करते थे। पुलिस ने उन्हें इस मामले में साजिश का आरोपी बनाया है। मंगलवार को पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर सात दिन की पुलिस रिमांड मांगी थी लेकिन अदालत ने केवल 14 घंटे की रिमांड मंजूर की।
ram-mandir-donation-theft-case-ayodhya-police-interrogation-accused (2)

चार आरोपियों से पूछताछ कर चुकी है पुलिस

इससे पहले पुलिस आरोपी अविनाश शुक्ला, अनुकल्प मिश्रा, लवकुश मिश्रा और करुणेश पांडेय को भी रिमांड पर लेकर पूछताछ कर चुकी है। अब पुलिस दो आरोपियों से पूछताछ के आधार पर मामले से जुड़े अन्य तथ्यों, संभावित साक्ष्यों और इस कथित चोरी की पूरी कड़ी को जोड़ने में जुटी है।

READ MORE

ये भी पढ़ें  अयोध्या में केजरीवाल का हमला, बोले- भगवान राम के घर 'महाडकैती', दर्ज FIR फर्जी

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button