Lucknow CityReligious

शनि और शिव के संयोग से आज बन रहे दुर्लभ योग, इन राशियों के लिए खुलेंगे भाग्य के दरवाजे

आज शनि, शिव, बुधादित्य और वरिष्ठ योग के शुभ संयोग से वृषभ, कन्या, तुला, वृश्चिक और मीन राशि के लिए दिन खास रहने वाला है

लखनऊ, 24 जनवरी 2026:

माघ महीने की आज षष्ठी तिथि है और आज के दिन के स्वामी शनिदेव हैं। इसके साथ ही चंद्रमा का गोचर भी शनि के साथ मीन राशि में हो रहा है। चंद्रमा सूर्य से तीसरे भाव में होने के कारण आज वरिष्ठ योग का शुभ संयोग बन रहा है। इसके अलावा आज बुधादित्य योग और उत्तराभाद्रपद उपरांत रेवती नक्षत्र में शिव योग का प्रभाव भी रहेगा। इन सभी शुभ योगों के कारण आज का दिन विशेष रूप से फलदायक माना जा रहा है।

इन पांच राशियों के लिए आज का दिन खास

शनिदेव और शिव योग के संयुक्त प्रभाव से आज वृषभ, कन्या, तुला, वृश्चिक और मीन राशि के जातकों को भाग्य का अच्छा साथ मिलने वाला है। आज करियर, नौकरी, व्यापार, शिक्षा और सामाजिक क्षेत्र में सकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकते हैं। कई लोगों के रुके काम पूरे हो सकते हैं और सम्मान तथा लाभ के योग बन रहे हैं।

वृषभ राशि को करियर में मिलेगा लाभ

आज वृषभ राशि के जातकों पर शनिदेव की विशेष कृपा रहेगी। करियर में उन्नति के साथ मान सम्मान में वृद्धि होगी। परिवार के सहयोग से नौकरी और व्यापार में तरक्की के योग हैं। पिता की मदद से कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है या धन लाभ हो सकता है। पारिवारिक व्यवसाय और साझेदारी के कामों में भी लाभ मिलने की संभावना है। लंबे समय बाद किसी रिश्तेदार से मुलाकात हो सकती है।

कन्या और तुला राशि के लिए सफलता का दिन

आज कन्या राशि के जातकों के लिए नौकरी और कारोबार में सफलता के योग हैं। वस्त्र, उपहार या कोई खास सरप्राइज मिल सकता है। धन के साथ सुख सुविधाओं में भी वृद्धि होगी और पारिवारिक जीवन में तालमेल बना रहेगा। वहीं तुला राशि के लिए आज का दिन करियर के लिहाज से लाभदायक रहेगा। अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और विरोधियों पर विजय मिलेगी। नौकरी या व्यापार से जुड़ी यात्रा फायदेमंद रहेगी। घर या वाहन से जुड़ा सपना पूरा हो सकता है और दिन के अंत में किसी अपने से मुलाकात संभव है।

वृश्चिक और मीन राशि को मिलेगा अप्रत्याशित लाभ

आज वृश्चिक राशि के जातकों के लिए उत्साह और आत्मविश्वास से किया गया हर काम लाभ देगा। पुराने अटके काम पूरे होंगे और व्यापार में अच्छा मुनाफा होगा। विदेश से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी। छात्रों को शिक्षा में प्रगति के संकेत हैं और उच्च शिक्षा का मार्ग भी खुल सकता है। वहीं मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन मंगलकारी रहेगा। बुद्धि और ज्ञान का लाभ मिलेगा। सरकारी कामों में तेजी आएगी और सामाजिक क्षेत्र में पहचान बढ़ेगी। नौकरी और व्यापार में अचानक लाभ के योग हैं। संपत्ति और साझेदारी से जुड़े काम फायदेमंद रहेंगे और वैवाहिक जीवन में मिठास बनी रहेगी।

_डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और ज्योतिष गणना पर आधारित है। Thehohalla इसकी पुष्टि पर कोई दावा नहीं करता है।_

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button