Lucknow CityUttar Pradesh

रिंकू सिंह बने खेल अफसर, राजकुमार व प्रवीण DSP… खिलाड़ियों पर बरसी नौकरी, अवॉर्ड, करोड़ों की इनाम राशि

सीएम योगी ने खेल सम्मान समारोह में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को दिए सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र, 9 खिलाड़ियों को लक्ष्मण व रानी लक्ष्मीबाई अवॉर्ड, 14 पदक विजेताओं को प्रोत्साहन राशि

लखनऊ, 24 मार्च 2026:

यूपी की राजधानी लखनऊ के लोकभवन में मंगलवार को आयोजित भव्य समारोह में प्रदेश के खिलाड़ियों के लिए सम्मान और अवसरों की बारिश हुई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित करने के साथ उन्हें सरकारी नौकरियों और आर्थिक सहायता से भी सशक्त किया।

WhatsApp Image 2026-03-24 at 8.46.12 PM

कार्यक्रम की सबसे बड़ी झलक 6 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को सीधे सरकारी अफसर के पदों पर नियुक्ति रही। हॉकी खिलाड़ी राजकुमार पाल और पैरालंपिक हाई जंपर प्रवीण कुमार को डीएसपी बनाया गया। भाला फेंक खिलाड़ी अजीत सिंह और एथलेटिक्स खिलाड़ी सिमरन को जिला पंचायत राज अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं, प्रीतिपाल को खंड विकास अधिकारी पद का नियुक्ति पत्र मिला। क्रिकेटर रिंकू सिंह को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी (आरएसओ ) बनाया गया। हालांकि वे नियुक्ति पत्र लेने कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके।

WhatsApp Image 2026-03-24 at 8.43.51 PM

खेल प्रतिभाओं को सम्मानित करने की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए पांच खिलाड़ियों को प्रतिष्ठित लक्ष्मण अवॉर्ड दिया गया। इस सम्मान के तहत हर खिलाड़ी को 3.11 लाख रुपये, कांस्य प्रतिमा और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। सम्मान पाने वालों में हॉकी के उत्तम सिंह, जिम्नास्टिक के अभिजीत कुमार, कुश्ती के जोंटी कुमार, पैरा केनौइंग के यश कुमार और पैरा एथलेटिक्स के प्रवीण कुमार शामिल रहे।

महिला खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन को सराहते हुए चार खिलाड़ियों को रानी लक्ष्मीबाई अवॉर्ड से नवाजा गया। इसमें एथलेटिक्स की प्राची और तान्या चौधरी, पैरा टेबल टेनिस की प्रगति केसरवानी और शतरंज की वंतिका अग्रवाल शामिल हैं।

इसके अलावा, 14 पदक विजेता खिलाड़ियों पर भी सरकार ने इनाम की बारिश की। पैरा पावरलिफ्टिंग के विनय को सर्वाधिक 40 लाख रुपये मिले। वुशु के विक्रांत बालियान, शूटिंग के सागर दांगी और पर्वतारोहियों दीपक कुमार व ले. कर्नल भानु पाठक को 15-15 लाख रुपये की राशि दी गई। सॉफ्ट टेनिस, हॉकी, कैनोइंग और शूटिंग जैसे खेलों के खिलाड़ियों को भी 2 लाख से 14 लाख रुपये तक की प्रोत्साहन राशि दी गई।

WhatsApp Image 2026-03-24 at 8.44.41 PM

समारोह के दौरान अर्जुन अवार्ड विजेता सिमरन और हॉकी खिलाड़ी उत्तम सिंह ने अपने अनुभव साझा करते हुए प्रदेश सरकार की खेल नीतियों और खिलाड़ियों को मिल रहे प्रोत्साहन की खुलकर सराहना की।

READ MORE 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button