NationalUttar Pradesh

प्रभु श्रीराम आज माता जानकी को ब्याहने के लिए मिथिला नगरी जायेगे

आगरा, 28 सितंबर, 2024 :

मयंक चावला,

आगरा शहर में राम महोत्सव का आयोजन हर्ष उल्लास के साथ चल रहा है शनिवार को श्री राम बारात का आयोजन होगा प्रभु श्री राम आज माता जानकी को ब्याहने के लिए बारात लेकर  मिथिला नगरी जायेंगे।

राम बारात से पहले राजा दशरथ और माता कौशल्या के घर पर मेहंदी और हल्दी का कार्यक्रम आयोजित हुआ। प्रभु श्री राम और उनके भाइयों की राजा दशरथ और माता कौशल्या ने आरती उतारी और फिर हर्षोल्लास के साथ शादी से पहले की रस्मों को निभाया गया प्रभु श्री राम के साथ उनके भाइयों को मेहंदी लगाई गई।

ये भी पढ़ें:

एक तरफ प्रभु श्रीराम का हल्दी चढ़ाने का कार्यक्रम चल रहा था तो दूसरी ओर माता जानकी के हाथों में प्रभु श्रीराम के नाम की मेंहदी लगाई जा रही थी।  इस दौरान सभी लोग काफी उत्साहित नजर आए शहर वासियों का कहना था कि प्रभु श्री राम की बारात और उससे पहले उनकी शादी की कार्यक्रम में शामिल होना जन्मों का कमाया हुआ पुण्य से प्राप्त हुआ है।

Advertisement

इस दौरान राजा दशरथ बने संतोष शर्मा और उनकी धर्मपत्नी और उनका परिवार काफी उत्साहित नजर आ रहे है सभी लोग मिलकर प्रभु श्री राम और उनके भाइयों की हल्दी और मेहंदी की रस्म rकर रहे है  राजा दशरथ का कहना था कि कल वह प्रभु श्री राम की बारात लेकर जा रहे हैं इस दौरान उन्होंने सभी शहर वासियों को बारात में शामिल होने का आवाहन भी किया।

ये भी पढ़ें  सुल्तानपुर में बदला मौसम का मिजाज : आंधी व बारिश से कई जगह पेड़ गिरे, भीषण गर्मी से कुछ राहत

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link